फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Now back will not, will have to accept government demands

अब नहीं हटेंगे पीछे, सरकार को माननी होगी मांग

Fri, 18 Mar 2016 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी Updated Fri, 18 Mar 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
Now back will not, will have to accept government demands
ध्‍ारना - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सोने की ज्वैलरी पर एक प्रतिशत एक्साइज ड्यूटी पर सराफा व्यवसायियों का विरोध थमता नजर नहीं आ रहा है। 16वें दिन भी सराफा व्यवसायियों ने दुकानें बंद कर प्रदर्शन किया। वहीं कई सराफा व्यवसाई दिल्ली रैली में चले गए। कहा कि सराफा व्यवसायी अब पीछे नहीं हटेंगे। सरकार को एक्साइज ड्यूटी समाप्त करनी होगी।
विज्ञापन

गुरुवार को 16वें दिन भी नगर और करहल में सराफा व्यवसायियों ने बाजार बंद कर प्रदर्शन कर किया। वक्ताओं ने कहा कि आभूषणों पर उत्पाद शुल्क लगाना काला कानून है। उसे तत्काल वापस लेने की मांग की गई। करहल में सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश चंदेल के नेतृत्व में एक ज्ञापन उप जिलाधिकारी रामचंद्र यादव के माध्यम से केंद्र सरकार को भेजा गया। इसमें स्वर्णकार विरोधी कानून तुरंत प्रभाव से वापस लिए जाने की मांग की।
विज्ञापन

कुरावली में सराफा व्यवसायियों ने बुधवार की रात कस्बा के सदर बाजार में कैंडल मार्च निकालते हुए प्रदर्शन किया। वहीं गुरुवार को दुकानें बंद रखकर एक्साइज ड्यूटी समाप्त करने की मांग की। इस मौके पर अध्यक्ष रवि गुप्ता उर्फ बॉबी, दारा सिंह वर्मा, मान सिंह वर्मा, राका वर्मा, कन्हैया वर्मा, रमापति वर्मा, अवनीश वर्मा, गोलू वर्मा, अनिल वर्मा, जीवनकांत जैन आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सराफा यूनियन घिरोर के व्यापारियों ने छठवें दिन भी बाजार बंद कर प्रदर्शन किया। जैन धर्मशाला के सभागार में बैठक कर अध्यक्ष रूपकिशोर वर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार को एक्साइज ड्यूटी समाप्त कर देनी चाहिए। इस मौके पर श्याम वर्मा, शशि गुप्ता, राजेंद्र वर्मा, आशीष गर्ग, राजकुमार वर्मा, विनोद वर्मा, दाऊदयाल वर्मा, मनोज वर्मा, रामकिशोर वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed