फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Notice to clinic operator in case of woman's death

Mainpuri News: महिला की मौत के मामले में क्लीनिक संचालक को नोटिस

Tue, 28 Apr 2026 02:56 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Updated Tue, 28 Apr 2026 02:56 AM IST
विज्ञापन
Notice to clinic operator in case of woman's death
फोटो 24 तिवारी क्लीनिक पर संचालक को नोटिस थमाती स्वास्थ्य विभाग की टीम। संवाद
मैनपुरी। शहर के भांवत चौराहा स्थित तिवारी क्लीनिक पर शनिवार को बुखार पीड़ित महिला की मौत हो गई थी। मामले में महिला के परिजन ने उपचार में लापरवाही का आरोप लगाते हुए पोस्टमार्टम कराया था। शिकायत पर रविवार को पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली। सोमवार को सीएमओ के निर्देश पर पंजीकरण संबंधी जांच करने पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने संचालक को नोटिस देकर जवाब मांगा है। फिरोजाबाद के गांव जरामई निवासी सुधीर कुमार की 27 वर्षीय पत्नी रजनी तीन दिन पूर्व मायके जोराई आई थी। शनिवार दोपहर को बुखार आने पर पत्नी भांवत चौराहा स्थित तिवारी क्लीनिक पर दवा लेने आई थी। पति ने प्राथमिकी दर्ज कराते हुए कहा कि तथाकथित डाक्टर एनएच तिवारी और आशीष तिवारी ने गलत उपचार दिया, इससे उसकी पत्नी की मौत हो गई। प्रथम जांच में पाया गया था कि अस्पताल का पंजीकरण स्वास्थ्य विभाग में नहीं है। सीएमओ ने मामले में जांच के आदेश दिए थे।सीएमओ के निर्देश पर पंजीकरण के नोडल अधिकारी डॉ. सुरेंद्र सिंह, झोलाछाप के नोडल अधिकारी डॉ. आशुतोष कुमार, बाबू राजेश कुमार सोमवार को जांच करने क्लीनिक पर पहुंचे। यहां संचालक ने आयुर्वेदिक से पंजीकरण संबंधी अभिलेख दिखाए। इस पर जांच टीम ने मौके पर ही नोटिस थमाते हुए कहा कि आखिर उनके यहां एलोपैथी का उपचार कैसे चल रहा था। तीन दिन में सीएमओ कार्यालय पहुंचकर जवाब दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed