फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Notbandi outrage in the streets against Congress

नोटबंदी के खिलाफ सड़कों पर कांग्रेस का आक्रोश

Mon, 28 Nov 2016 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी Updated Mon, 28 Nov 2016 11:32 PM IST
विज्ञापन
Notbandi outrage in the streets against Congress
नोटबंदी के खिलाफ सड़कों पर कांग्रेस का आक्रोश - फोटो : अमर उजाला
नोटबंदी से आम आदमी का बजट गड़बड़ाने के विरोध में कांग्रेस ने सड़कों पर आक्रोश मार्च निकाला। साथ ही आरोप लगाया कि केंद्र सरकार का निर्णय पूंजीपतियोें को लाभ पहुंचाने वाला है।
विज्ञापन

कांग्रेस ने प्रदेश महासचिव प्रेमशंकर शर्मा, जिलाध्यक्ष संकोच गौड़ के नेतृत्व में सोमवार को जनाक्रोश मार्च निकाला। कांग्रेस कार्यालय से शुरू हुआ मार्च शहर के सदर बाजार, संता बसंता चौराहा, बजाजा बाजार, घंटाघर चौराहा, लैनगंज, तांगा स्टेंड, क्रिश्चियन तिराहा, स्टेशन रोड, नटराज होटल गली से कांग्रेस कार्यालय पहुंचकर समाप्त हुआ। प्रदेश महासचिव ने कहा केंद्र सरकार ने बिना तैयारी किए ही नोटबंदी कर दी। इससे आम आदमी को परेशानी का सामना करना पड़ा है। जिलाध्यक्ष संकोच गौड़ ने कहा काले धन के  नाम पर प्रधानमंत्री ने जनता की मेहनत की कमाई को ही काला धन मान लिया है। पीसीसी सदस्य फैयाज अहमद सिद्दीकी ने कहा सरकार की गलत नीतियों से जनता रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने के लिए भटक रही है। महिला जिलाध्यक्ष विनीता शाक्य, अनिल पालीवाल, ब्रजेश यादव, आराधना गुप्ता, गोपाल कुलश्रेष्ठ, सतीश यादव, सुरेश राठौर, मनोज चतुर्वेदी, प्रमोद पाल, चंद्रप्रकाश दुबे, राजवीर सिंह चौहान, विनोद शर्मा, अनुपम शाक्य, अखिलेश वर्मा, अजय दुबे, इकरार इलाही, शिवराज यादव, रामनरेश यादव, शिवराज यादव, भीमसेन कठेरिया आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed