फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Not stopping illegal Rifiling

नहीं रुक रही अवैध रिफिलिंग

Wed, 18 May 2016 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी Updated Wed, 18 May 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन
Not stopping illegal Rifiling
रिफिलिंग - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
जिले में गैस रिफिलिंग से दो बार हो चुके हादसों के बाद भी प्रशासन की अनदेखी जारी है। कई स्थानों पर रिफलिंग धड़ल्ले से हो रही है।  
विज्ञापन


जिले में एक नहीं कई स्थानों पर चोरी छिपे और खुलेआम गैस रिफिलिंग का कार्य किया जा रहा है। गलियां तो दूर अब तो मुख्य मार्गों पर भी रिफलिंग करने संबंधी बोर्ड लोगों ने लगा रखे हैं। भोगांव, कुरावली कस्बे में दो बार रिफिलिंग के चलते हादसा हो चुका है। इसमें लाखोें की संपत्ति जलकर राख हो चुकी है। रिफिलिंग गैर कानूनी होने के बाद भी खुलेआम किए जाने से लोग अब आरोप लगाने लगे हैं कि जिम्मेदार लोगों की मिलीभगत और उदासीनता के कारण ही रिफिलिंग का काम किया जा रहा है। जहां उपभोक्ताओं को बुकिंग के बाद भी सिलेंडर आसानी से नहीं मिल पाते हैं वहीं बाजार में खुलेआम रिफिलिंग के लिए सिलेंडर मिल जाते हैं। जिन पर इसे रोकने की जिम्मेदारी है वो उदासीन बने हैं।
रिफिलिंग करने वालों ने अब बोर्ड हटाकर संकेत बना लिए हैं। दुकानों के बाहर खाली सिलेंडर रख दिए जाते हैं सुबह से रात तक यहां रिफिलिंग की जाती है। चार पहिया वाहनों में इन दुकानोें के बाहर खुलेआम रिफिलिंग हो रही है। 
विज्ञापन


शीघ्र ही अवैध रिफिलिंग करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा। जो भी अवैध रिफिलिंग करेगा तो उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।                                                - विकास गौतम, जिला पूर्ति अधिकारी 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed