{"_id":"6ab568a0f999fe9a1e0037fa","slug":"no-first-aid-or-fire-protection-in-buses-mainpuri-news-c-174-1-mnp1002-167373-2026-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: बसों में न मरहम, न आग से बचाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: बसों में न मरहम, न आग से बचाव
विज्ञापन
फोटो 11 मैनपुरी डिपो की बस में लगा बदहाल अग्निशमन यंत्र। संवाद
मैनपुरी। रोडवेज बसों में यात्रियों की सुरक्षा की सच्चाई अलग है। अमर उजाला की पड़ताल में मैनपुरी डिपो के साथ ही दूसरे डिपो की बसों में भी सुरक्षा इंतजाम अधूरे मिले। कई बसों में अग्निशमन यंत्र नहीं मिले। कुछ बसों में फर्स्ट एड किट तक नहीं थी तो आपातकालीन द्वार जाम थे।
ग्रेटर नोएडा में एक निजी बस में आग लगने 9 यात्रियों की मौत हो गई और करीब 35 लोग घायल हो गए। बसों में यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम पर सवाल खड़ा हो हैं। मैनपुरी जिले में निजी और सरकारी बसों में भी सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं हैं। जिले बेवर और मैनपुरी डिपो में करीब 132 बसें हैं। रोजाना बड़ी संख्या में यात्री इन बसों से सफर करते हैं। ऐसे में बसों में अग्निशमन यंत्र, फर्स्ट एड किट और आपातकालीन द्वार का दुरुस्त होना जरूरी है।
केस-1
इटावा जाने वाली बस में अग्निशमन यंत्र खराब
मैनपुरी डिपो की बस संख्या यूपी 79 टी 6603 इटावा जाने के लिए बस स्टैंड पर खड़ी थी। बस में अग्निशमन यंत्र मौजूद मिला लेकिन उसकी हालत ऐसी थी कि जरूरत पड़ने पर उससे आग बुझाना मुश्किल हो सकता है। बस में फर्स्ट एड किट भी उपलब्ध नहीं मिली।
विज्ञापन
केस-2
अग्निशमन यंत्र और फर्स्ट एड किट नहीं
मैनपुरी डिपो की बस संख्या यूपी 79 टी 6618 का संचालन करहल-इटावा मार्ग पर किया जाता है। बस में न तो अग्निशमन यंत्र मिला और न ही फर्स्ट एड किट। बस में सुरक्षा के ये बुनियादी इंतजाम नहीं होने से किसी आपात स्थिति में यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
केस-3
फर्रुखाबाद जाने वाली बस का आपातकालीन द्वार जाम
आगरा से मैनपुरी होकर फर्रुखाबाद जाने वाली शिकोहाबाद डिपो की बस संख्या यूपी 83 एटी 7535 में आपातकालीन द्वार जाम मिला। हादसे की स्थिति में सामान्य दरवाजे से बाहर निकलना संभव न होने पर यही आपातकालीन द्वार यात्रियों के बचाव का वैकल्पिक रास्ता होता है। ऐसे में इसका जाम होना यात्रियों की सुरक्षा के लिए गंभीर चिंता का विषय है।
केस-4
बस में अग्निशमन यंत्र ही नहीं
मथुरा डिपो की बस संख्या यूपी 78 केटी 3733 गोरीफंटा-मथुरा मार्ग पर संचालित होती है। बस में अग्निशमन यंत्र नहीं मिला। इसके अलावा आपातकालीन स्थिति में दरवाजा खोलने के लिए जरूरी हथौड़ी भी उपलब्ध नहीं थी। इन उपकरणों का नहीं होना यात्रियों के लिए जोखिम बढ़ाता है।
मैनपुरी डिपो की अधिकतर बसें नई हैं। इनमें अग्निशमन यंत्र और फर्स्ट एड बॉक्स उपलब्ध हैं। समय-समय पर इनकी जांच भी कराई जाती है। जिन बसों में कमी मिली है, उनकी जांच कराकर अग्निशमन यंत्र और फर्स्ट एड किट उपलब्ध कराई जाएगी।
संजीव कुमार, एआरएम, मैनपुरी डिपो