{"_id":"586401b54f1c1b445ceeb728","slug":"no-100-had-been-robbed-on-the-rings","type":"story","status":"publish","title_hn":"100 नंबर पर घंटी बजती रही लूट होती रही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
100 नंबर पर घंटी बजती रही लूट होती रही
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
Updated Wed, 28 Dec 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
बूजुर्ग पर किया हमला, लूटे 26 लाख
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना घिरोर में बुधवार शाम को कंट्रोल रूम पर घंटी बजती रही और बदमाश वारदात को अंजाम देते रहे। वहीं थाना करहल क्षेत्र में तखरऊ पुल के समीप बदमाशों ने दो महिलाओं और युवक से लाखों के जेवर और नकदी लूट ली। घटना के बाद पहुंची पुलिस के हाथ कोई भी बदमाश नहीं लगा।
जिला फीरोजाबाद के गांव नगला भंगरा निवासी प्रमोद कुमार बुधवार को परिवारीजनों को दवा दिलवाने थाना घिरोर क्षेत्र के गांव फाजिलपुर आए थे। दवा लेने के बाद शाम को जब वह वापस लौट रहे थे तभी गांव नगला गुंदेला के समीप पल्सर पर सवार बदमाशों ने तमंचा दिखाकर बाइक को रुकवा लिया। बदमाशों ने बाइक पर बैठी महिला से दो अंगूठी, एक जंजीर, कुंडल और चार हजार की नकदी लूट ली। पीड़ित ने 100 नंबर पर फोन किया मगर वहा काल रिसीव नहीं हुई। पीड़ित थाने में तहरीर दी।
वहीं दूसरी घटना थाना करहल क्षेत्र में हुई। करहल किशनी रोड पर ट्रांसपोर्ट व्यवसायी रामकिशोर बुधवार शाम करीब पांच बजे दो बहनों के साथ थाना किशनी क्षेत्र के गांव नगला अहिर जा रहे थे। बाइक जब तखरऊ पुल के समीप पहुंची तभी एक अपाचे पर सवार होकर आए दो बदमाशों ने बाइक को लात मारकर गिरा दिया। तमंचा दिखाकर बहनों से दो सोने के हार, दो कंठी, 14 अंगूठी, सोने की तीन चेन और रामकिशोर से 50 हजार की नकदी लूट ली। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों की तलाश की मगर कोई हत्थे नहीं चढ़ सका। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है।