Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Nine inspectors and sub-inspectors transferred

Mainpuri News: नौ निरीक्षक और उपनिरीक्षक बदले

Mon, 30 Nov 2026 02:33 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Updated Mon, 30 Nov 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
Nine inspectors and sub-inspectors transferred
मैनपुरी। जनपद में कानून-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण को प्रभावी बनाने के लिए 28 नवंबर को पुलिस स्थापना बोर्ड की बैठक के बाद नौ निरीक्षक और दो उप निरीक्षक बदले गए हैं। एसपी ने गैर जनपद से आए निरीक्षकों को तैनाती दी है।पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद साहा ने गैर जनपद से स्थानांतरण होकर आए निरीक्षक कमलेश सिंह को पुलिसलाइन से प्रभारी निरीक्षक थाना कुरावली और निरीक्षक सत्यपाल सिंह को पुलिस लाइन से प्रभारी निरीक्षक घिरोर बनाया है। इसके अलावा निरीक्षक विनय कुमार मिश्र को पुलिस लाइन से प्रभारी निरीक्षक करहल, निरीक्षक रोशनलाल को पुलिसलाइन से प्रभारी निरीक्षक बरनाहल बनाया गया है। निरीक्षक जगदंबा सिंह को प्रभारी अपराध शाखा से प्रभारी निरीक्षक कुर्रा की कमान सौंपी गई है। उपनिरीक्षक अनुज चौहान को थानाध्यक्ष घिरोर से थानाध्यक्ष एलाऊ और अवनीश त्यागी को थानाध्यक्ष एलाऊ से प्रभारी स्वाट बनाया गया है। इसके अलावा निरीक्षक गोपाल सिंह को पुलिसलाइन से प्रभारी निरीक्षक अपराध थाना औंछा और निरीक्षक ब्रजकिशोर राय को पुलिसलाइन से प्रभारी वीआईपी सेल के पद पर तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed