फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   New notes scribbled on, the bank will not accept

नए नोट पर कुछ लिखा, तो बैंक नहीं करेंगे स्वीकार

Tue, 15 Nov 2016 11:11 PM IST
भास्कर युगल
भास्कर युगल Updated Tue, 15 Nov 2016 11:11 PM IST
विज्ञापन
New notes scribbled on, the bank will not accept
नए नोट पर कुछ लिखा, तो बैंक नहीं करेंगे स्वीकार - फोटो : अमर उजाला
अगर आपको नोट पर लिखने की आदत है तो इसे आज ही छोड़ दीजिए। क्योंकि नए नोट पर कुछ लिखा तो वह रद्दी का टुकड़ा बन सकता है। आरबीआई ने इसका सर्कुलर जारी कर दिया है। इसमें लोगों से अपील की गई है कि नोटों पर कुछ लिखे नहीं। भविष्य में बैंक ऐसे नोट स्वीकार नहीं करेंगे।
विज्ञापन

सर्कुलर में बताया गया है कि जल्द ही नोट गिनने की जर्मन से बनी मशीन आने वाली हैं। ये मशीनें नोट पर कुछ भी लिखा होने या उस पर स्क्रेच होने पर बाहर कर देंगी। इसके चलते आरबीआई और बैंक ऐसे नोटों को स्वीकार नहीं करेंगे।
विज्ञापन

यह गाइडलाइन दो हजार और पांच सौ नए नोट के लिए जारी किए गए हैं। उधर नए नोट मिलते ही कई लोगों ने इस पर लिखना शुरू कर दिया है। ऐसी कई तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें, शादियों में भी लोग नोट उड़ाते हैं और दूल्हे को नोटों की माला पहनाते हैं। माला में नोट मुड़ जाते हैं और उन पर स्क्रेच पड़ जाते हैं। उड़ाने में भी नोट खराब होते हैं। ऐसे नोट भविष्य में स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
वर्जन
आरबीआई की गाइड लाइन मिल गई हैं। इसकी जानकारी सभी बैंकों के प्रबंधकों को दी गई है। साथ ही लोगों को भी नई करेंसी देते समय इसकी जानकारी दी जा रही है।
-आरसी भारती, मुख्य प्रबंधक, एसबीआई मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed