{"_id":"571faa0e4f1c1bf571a918aa","slug":"neither-the-bank-nor-the-cash-in-the-atm","type":"story","status":"publish","title_hn":"न बैंक में कैश न एटीएम में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
न बैंक में कैश न एटीएम में
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
Updated Tue, 26 Apr 2016 11:19 PM IST
विज्ञापन
बैंक
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर की भारतीय स्टेट बैंक में कैश न होने के कारण खाता धारकों को परेशानी हो रही है। ब्रांच के बाहर एटीएम में भी पिछले 10 दिनों से कैश नहीं है। आलम यह है कि ब्रांच के बड़े स्थानीय खाता धारकों के कैश जमा करने के बाद ही ब्रांच भुगतान कर पा रही है। इससे ग्राहकों में आक्रोश है।
सहालग के चलते किसी भी खाताधारक को 50 हजार या इससे अधिक रुपये की जरूरत पड़ती है तो उसको भी अधिकतम 20 हजार रुपये तक का ही भुगतान किया जा रहा है। जिले की मुख्य शाखा से भी तीन दिन से कैश न होने की बात कही जा रही है। इसके चलते जिले से भी कोई कैश नहीं आ रहा है। ब्रांच के बाहर लगा एटीएम भी कैश के अभाव में बंद है। क्षेत्र में अगर किसी की जरूरत हो तो उसे कैश नहीं मिल रहा है। वह जरूरतमंद अब साहूकारों के चक्कर लगता नजर आ रहा है। वहीं शाखा प्रबंधक अशोक कुमार का कहना है कि कैश न होने के कारण ग्राहकों को दिक्कतें आ रही है। हम प्रयास कर रहे है कि ग्राहकों को परेशानी न हो। एक सप्ताह में बैंक की व्यवस्था सुधरने की उम्मीद है।