{"_id":"58e3d7844f1c1b41485b42ce","slug":"negro-offering-worship-of-maha-gauri","type":"story","status":"publish","title_hn":"महागौरी की पूजा अर्चना कर चढ़ाए नेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महागौरी की पूजा अर्चना कर चढ़ाए नेजा
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी।
Updated Tue, 04 Apr 2017 11:13 PM IST
विज्ञापन
महागौरी की पूजा अर्चना कर चढ़ाए नेजा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अष्टमी पर सुबह से ही देवी मंदिरों पर पूजा अर्चना करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। मंगलवार को घर-घर हवन-पूजन कर मां के आठवें स्वरूप महागौरी की पूजा अर्चना की गई। देवी मंदिरों में धार्मिक कार्यक्रम आयोजित हुए।
नवरात्र के आठवें दिन शक्ति महागौरी की पूजा अर्चना की गई। नगर के शीतला देवी मंदिर पर पूरे दिन पूजा करने और नेजा चढ़ाने वाले श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। महिलाएं और युवतियां हाथों में पूजा का थाल लेकर लंगुरिया और देवी गीत गाती हुईं मंदिरों में गईं। हवन पूजा के साथ दुर्गा सप्तशती का पाठ किया।
करहल के शीतला देवी मंदिर, नरसिंह मंदिर, सराय भटेला, मुड़िया मंदिर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। वहीं अष्टमी पर सुबह से ही महिलाएं, लड़कियां पूजा की थाली सजाकर मंदिरों पर पहुंचकर पूजा अर्चना की।
विज्ञापन
कुरावली के वनखंडेश्वर मंदिर , मंदिर श्यामादेवी, अलूपुरा अड्डा स्थित दुर्गा मंदिर, मंदिर महाराज जी बाबा, मंदिर गेमी महाराज, मंदिर झारखंडेश्वर नाथ पर महिलाओं की भीड़ पहुंची। श्यामादेवी मंदिर के दुर्गा पंडाल में देव स्वरूपों की निकाली जा रही झांकियां श्रद्धालुआें के आकर्षण का केंद्र रहीं। वहीं नगला चैनी स्थित जाहरवीर बाबा मंदिर पर भक्तों ने नेजा चढ़ाए। महंत बाबा छोटेलाल गुरू ने मंदिर पर मंत्रोच्चारण से पूजा की। इस मौके पर वीरपाल कश्यप, सियाराम कश्यप, महावीर सिंह, लालू, बबलू, बल्ले कश्यप, संतोष कुमार आदि मौजूद थे।
आज घर-घर पूजी जाएंगी कन्याएं
मैनपुरी। बुधवार को माता के नवें रूप की पूजा अर्चना की जाएगी। इसकेचलते श्रद्धालु घर-घर माता नौ स्वरूपों के रूप में नौ कन्याओं का पूजन करेंगे। साथ ही माता के भक्त के रूप में लांगुरा का भी पूजन किया जाएगा।