फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Nava was the house of Durga puja

नवमी पर घर-घर हुई मां दुर्गा की पूजा अर्चना

Mon, 10 Oct 2016 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी।
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी। Updated Mon, 10 Oct 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
Nava was the house of Durga puja
नवमी पर घर-घर हुई मां दुर्गा की पूजा अर्चना - फोटो : अमर उजाला
सोमवार को नवरात्र महोत्सव के तहत आस्था और श्रद्धा के प्रतीक नवमी पर घर-घर में मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की गई। कन्या और लांगुरों को हलुआ-पूड़ी का प्रसाद खिलाया गया। नगर के प्रसिद्ध शीतला देवी मंदिर पर तड़के तीन बजे से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। नेजा, जवारों को चढ़ाने का क्रम देवी गीतों एवं लंगुरियों की धुन के साथ देर रात तक चलता रहा। जिले में लोगों ने भंडारों का आयोजन कर हलुआ, पूड़ी, सब्जी का प्रसाद वितरित किया।
विज्ञापन

नवमी के दिन नगर के विभिन्न मंदिरों की सजावट की गई तथा मूर्तियों का आकर्षक श्रृंगार किया गया। मां शीतला देवी और मां दुर्गा मंदिरों की सजावट देखते ही बनती थी। महिलाओं ने घरों में भी पूजा अर्चना की और नवरात्र व्रत के अंतिम दिन कन्या और लांगुरों की पूजा कर प्रसाद ग्रहण कराया। मंदिर और घरों में हवन हुए, कुमारी पूजन हुआ। नगर के अनेक घरों में हुए कीर्तनों में महिला, युवक, बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। भक्तों ने मंदिरों पर जलार्पण के बाद धूप, दीप, प्रसाद अर्पित कर मनौतियां मांगीं।
विज्ञापन

तड़के तीन बजे से ही महिला, बच्चों और पुरुषों ने मां शीतला देवी के मंदिर में पहुंचकर दर्शन किए। पूजा-अर्चना कर मंदिर परिसर में कन्याओं को भोजन कराया तथा उन्हें भेंट दी। रंग-बिरंगे विभिन्न प्रकार के सजाए गए नेजों के साथ दर्जनों स्त्री-पुरुष नाचते गाते हुए मां शीतला देवी धाम पहुंचे। गोलाबाजा से विमल, प्रभु दयाल, दिनेश, कुलदीप हरीशचंद्र, दीनदयाल, मानसिंह, अखिलेश, बलवीर, रामौतार, कुलदीप आदि आदि बैंडबाजों की धुन पर नेजा चढ़ाने मां शीतला मंदिर गए। इसके अलावा मोहल्ला अग्रवाल, छपट्टी, हरदौल आश्रम, बाटा वाली, पुरानी मैनपुरी आदि के लोगों ने भी नेजा चढ़ाया। पूरा नगर भक्तिमय नजर आ रहा था। दक्षिणी छपट्टी निवासी रमेश राठौर, विकास राठौर, दिनेश राठौर, बाली राठौर, महेश आदि ने शीतला देवी मंदिर पहुंच हलुआ, पूड़ी और सब्जी का प्रसाद वितरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed