फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   nau sau se adhik avaidh kabje chinhit

नौ सौ से अधिक अवैध कब्जे चिन्हित

Wed, 26 Apr 2017 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी Updated Wed, 26 Apr 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
nau sau se adhik avaidh kabje chinhit
जमीन चिन्हित - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शासन के निर्देश पर जिलेभर में नौ सौ से ज्यादा अवैध कब्जे अब तक चिह्नित किए जा चुके हैं। यह क्रम अभी भी जारी है। सूत्रों की मानें तो इनकी संख्या दो हजार से भी अधिक हो सकती है। वहीं निजी और सार्वजनिक भूमि पर कब्जा करने वाले 36 भूमाफिया की भी सूची बन चुकी है। तहसील स्तर से अभी एक और सूची जारी होगी। इससे भूमाफियाओं की संख्या में खासा इजाफा हो सकता है।
विज्ञापन

प्रदेश की भाजपा सरकार भूमाफिया पर लगाम कसने के लिए अभियान चलाए हुए है। इसके तहत जिले में भी अवैध कब्जों को चिह्नित करने के लिए कार्रवाई चल रही है। अभी तक जिले में 920 अवैध कब्जे चिह्नित किए हैं। इनमें से 686 कब्जे मुक्त कराए जा चुके हैं। वहीं 234 अवैध कब्जे अभी भी हैं। इनमें सर्वाधिक 215 कब्जे भोगांव तहसील में हैं। जबकि 162 कुरावली तहसील में, 151 करहल तहसील में, 136 किशनी तहसील में, 141 मैनपुरी तहसील में,115 घिरोर तहसील में अवैध कब्जे हैं। इनमें से 155 भोगांव में, 151 करहल में, 162 कुरावली में, 108 किशनी में, 76 घिरोर में  और 34 कब्जे मैनपुरी में मुक्त कराए जा चुके हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा जिलेभर में शिकायतों और अन्य आधार पर 36 भूमाफिया चिह्नित किए जा चुके हैं। इनके खिलाफ शासन को रिपोर्ट भेजी जा रही है। वहीं अभी तहसील स्तर पर अन्य भूमाफियाओं को चिह्नित करने की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मैनपुरी मेें अभी भी सर्वाधिक कब्जे
मैनपुरी। सरकारी आंकड़ों के अनुसार अभी मैनपुरी तहसील में सर्वाधिक अवैध कब्जे चिह्नित हैं। इसके बाद नंबर आता है भोगांव का। यहां पर 60, घिरोर में 39 अवैध कब्जे हैं।

शासनादेश आने के बाद गठित होगी टास्क फोर्स
मैनपुरी। जिलाधिकारी सीपी सिंह ने बताया कि अभी कोई शासनादेश नहीं आया है। शासनादेश आने के बाद उसमें जो निर्देश होंगे उसी के अनुसार जिला स्तर से लेकर तहसील स्तर तक भूमाफियाओं के खिलाफ टास्क फोर्स का गठन किया जाएगा।


शासन के निर्देश पर अवैध कब्जों और भूमाफियाओं को चिह्नित करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। यह अभी भी जारी है। बड़ी संख्या में जिले भर में जमीनों को अवैध कब्जों से मुक्त कराया जा चुका है।
-सीपी सिंह, जिलाधिकारी मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed