फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Car garage operator attacked with a sharp-edged weapon.

Mainpuri News: कार गैराज संचालक पर धारदार हथियार से हमला

Mon, 05 Oct 2026 11:34 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Updated Mon, 05 Oct 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
Car garage operator attacked with a sharp-edged weapon.
मैनपुरी। कोतवाली क्षेत्र के कचहरी रोड पर रविवार शाम एक कार गैराज संचालक पर जानलेवा हमले का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज की है। आवास विकास कॉलोनी निवासी नीरज शर्मा कचहरी रोड पर एलआईसी कार्यालय के पास कार गैराज का संचालन कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि गैराज में भोगांव के मोहल्ला चौधरी निवासी निर्मल और सिकंदरपुर निवासी अरविंद काम करते थे। करीब चार महीने पहले उनसे विवाद हो गया था, जिसके बाद दोनों को काम से हटा दिया था। नौकरी से निकाले जाने से रंजिश में निर्मल और अरविंद ने रविवार शाम साथी नीतू पाल, प्रिंस यादव और अंशुल यादव निवासी आवास विकास के साथ मिल कर गाली-गलौज की। विरोध करने पर धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया। सीओ सिटी अशोक कुमार सिंह ने बताया कि घायल का मेडिकल कराया गया है, हमलावरों को गिरफ्तार कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed