{"_id":"6ac3e78aeb609d4b1a0b1c39","slug":"homes-of-four-accused-in-double-murder-case-to-be-attached-mainpuri-news-c-25-1-agr1063-1177896-2026-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: दोहरे हत्याकांड में चार आरोपियों के घरों की होगी कुर्की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: दोहरे हत्याकांड में चार आरोपियों के घरों की होगी कुर्की
Mon, 05 Oct 2026 11:38 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Updated Mon, 05 Oct 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
मैनपुरी। नवीगंज में 21 साल पहले हुए दोहरे हत्याकांड के चार आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने शिकंजा कस दिया है। बेवर पुलिस ने कोर्ट से धारा 82 की कार्रवाई की अनुमति हासिल कर सोमवार को आरोपियों के घरों पर नोटिस चस्पा कराने शुरू कर दिए। एक माह के अंदर आरोपियों ने गिरफ्तारी या कोर्ट में आत्मसमर्पण नहीं किया तो उनके घरों की कुर्की की कार्रवाई की जाएगी। कस्बा बेवर में 21 साल पहले कौशल किशोर दुबे और उनकी पत्नी कृष्णा दुबे की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मामले में फर्रुखाबाद के माफिया अनुपम दुबे, उसके भाई अनुराग उर्फ डब्बन दुबे समेत छह लोगों को नामजद किया गया था। तत्कालीन विवेचना में साक्ष्य न मिलने की बात कहते हुए आरोपियों को जांच से निकाल दिया गया और कोर्ट में एफआर दाखिल की गई थी। मृतक की बेटी राधिका दुबे की शिकायत पर 21 साल बाद एसपी गणेश प्रसाद साहा के निर्देश पर मामले की दोबारा विवेचना बेवर पुलिस कर रही है। विवेचना में चार आरोपी भागे हुए हैं। इनमें लालू उर्फ प्रभात पांडेय निवासी हविलिया, दन्नाहार; सरोज शर्मा निवासी नगला डंडा सनौड़ा मोहम्मदाबाद, नरेंद्र उर्फ कल्लन निवासी दाल मंडी, फतेहगढ़ और अभय निवासी कर्नलगंज, फतेहगढ़ शामिल हैं। इनके खिलाफ बेवर थाने में केस दर्ज है।
विज्ञापन