{"_id":"58a5e1604f1c1b931ad83d27","slug":"nahar-se-mila-chhaatra-ka-shav","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहर से मिला छात्रा का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहर से मिला छात्रा का शव
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
Updated Thu, 16 Feb 2017 11:24 PM IST
विज्ञापन
छात्रा जूली माथुर
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र के लोअर गंग नहर में छह दिन पहले छलांग लगाने वाली छात्रा का शव गुरुवार दोपहर दिलीपपुर सथिनी स्थित नहर से बरामद हुआ है। पुलिस ने परिवारीजनों की शनाख्त के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं मृतका के पिता ने बड़ी बेटी के देवर पर आरोप लगाए हैं।
कोतवाली क्षेत्र के देवी रोड निवासी कक्षा नौ की छात्रा जूली माथुर का शव गुरुवार को थाना दन्नाहार क्षेत्र स्थित गांव दिलीपपुर सथिनी स्थित नहर से बरामद हुआ है। विदित है कि 11 फरवरी को छात्रा ने दन्नाहार स्थित लोअर गंग नहर के समीप करीब एक घंटा रुकने के बाद छलांग लगा दी थी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक उसने एक राहगीर के मोबाइल से बात करने के बाद यह कदम उठाया था। जांच में पता चला कि मोबाइल नंबर छात्रा की बड़ी बहन के देवर का था। वह उसी से मिलने गई थी, वहां हुए किसी विवाद के बाद उसने ये कदम उठाया। पुलिस ने वहां से स्कूल बैग और छात्रा की छह फोटो भी बरामद की थीं।
गुरुवार को छात्रा की तलाश कर रही पुलिस को दिलीपपुर सथिनी स्थित नहर से जूली का शव बरामद हुआ। जानकारी मिलने के बाद वहां पहुंचे परिवारीजनों ने शव की शनाख्त की। पिता राजेंद्र का कहना है कि थाना कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। बड़ी पुत्री का देवर दन्नाहार क्षेत्र में अपनी मौसी के घर आया था पुत्री उसी से मिलने गई थी। पुलिस ने पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।