फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Nagla Khurdn seeking re booth

नगला खुरदन बूथ पर पुनर्मतदान की मांग

Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
Anonymous User ब्यूरो, अमर उजाला मैनपुरी
ब्यूरो, अमर उजाला मैनपुरी Published by: Anonymous User Updated Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
विज्ञापन
Nagla Khurdn seeking re booth
विकास खंड करहल क्षेत्र के ग्राम कुअटिया के ग्रामीणों ने रविवार को जिलाधिकारी आवास पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद चुनाव पर्यवेक्षक को ज्ञापन देकर नगला खुरदन बूथ पर पुनर्मतदान कराने की मांग की। ग्रामीणों का कहना था कि मतदान केंद्रों पर जमकर धांधली हुई है।
विज्ञापन

रविवार को जिलाधिकारी आवास पर प्रदर्शन करते हुए ग्रामवासी मिलाप शाक्य ने कहा कि ग्रामसभा कुर्रा जरावन में उनका गांव आता है। उनकी पत्नी प्रीती शाक्य ग्रामसभा से प्रधान पद की प्रत्याशी है। ग्रामसभा के बूथ संख्या 162 प्राथमिक पाठशाला नगला खुरदन पर पांच दिसंबर को आरोपियों ने नाजायज असलाहों के बल पर मतदाताओं को डरा धमका कर भगा दिया। दोपहर दो बजे मतदान कर्मियों को मारपीट कर घायल कर दिया। मतपत्रों को लूट कर पोलिंग डंप कर ली।
विज्ञापन

सुरेंद्र सिंह ने कहा कि एक पोलिंग आफीसर को तो घायल अवस्था में अस्पताल ले जाना पड़ा। लोगों ने मतपत्र लूटने का विरोध किया तो आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी। ग्रामीणों ने कहा कि पुनर्मतदान जरूरी है। मुनीष ने कहा कि पुनर्मतदान नगला खुरदन बूथ की जगह निष्पक्ष चुनाव के लिए प्राथमिक विद्यालय कछपुरा पर कराया जाए। प्रदर्शन के बाद ग्रामीणों ने चुनाव पर्यवेक्षक को ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर सुरजीत, रिंकू, रंजीत, सोनू, अभिलाख, प्रहलाद, विजय किशोर, कैलाश चंद्र, रमेश, संजू, सुखवासी लाल, सुरेश चंद्र, पिंटू, बादशाह, किशन कुमार आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed