फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   naahilee mein hua blaak stareey sammelan

नाहिली में हुआ ब्लाक स्तरीय सम्मेलन

Sun, 20 Mar 2016 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी Updated Sun, 20 Mar 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
naahilee mein hua blaak stareey sammelan
सम्मेलन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
रविवार को कांग्रेस पार्टी का ब्लाक स्तरीय सम्मेलन घिरोर ब्लाक के गांव नाहिली में हुआ। इसमें पार्टी नेताओं ने लोगों को कांग्रेस सरकार की उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लाक अध्यक्ष अखिलेश वर्मा ने की। मुख्य अतिथि कांग्रेस जिलाध्यक्ष संकोच गौड़ रहे।
विज्ञापन

 ग्राम नाहिली में हुए कार्यकर्ता सम्मेलन में जिलाध्यक्ष संकोच गौड़ ने कहा कि केंद्र में कांग्रेस सरकार के समय खाद्य सुरक्षा अधिनियम लागू किया गया था। अब प्रदेश सरकार इसका श्रेय लेना चाहती है। प्रदेश सरकार की गलत नीति के कारण इस महत्वाकांक्षी योजना का लाभ पात्रों को नहीं मिल रहा है। मिशन 2017 के तहत पार्टी नेता और कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर लोगों को योजनाओं की जानकारी देंगे। ब्लाक अध्यक्ष अखिलेश वर्मा ने कहा कि ग्रामीणों की समस्याओं के हल के लिए हम संघर्षरत हैं। हमारी लड़ाई आरएसएस से है। वह देश में धार्मिक उन्माद फैलाकर हमें कमजोर कर रहे हैं। जिला उपाध्यक्ष सतीश यादव ने कहा कि वर्तमान में कंप्यूटर के क्षेत्र में देश ने जो तरक्की की है, उसका श्रेय स्वर्गीय राजीव गांधी को जाता है। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष अशोक चौहान, जिला महासचिव नसीम पठान, मुंशी लाल शाक्य, अभिलाख यादव, शिवराज सिंह, भीमसेन कठेरिया, रनवीर सिंह, धीरेंद्र श्रीवास्तव आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed