{"_id":"63d684b154b65268bc02c85c","slug":"mutawalli-of-cemetery-with-his-friends-attacked-bjp-leader-over-land-dispute-in-mainpuri-2023-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri: भूमि विवाद पर साथियों संग मुतवल्ली ने भाजपा नेता के घर किया हमला, गाली-गलौज कर वृद्ध पिता को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri: भूमि विवाद पर साथियों संग मुतवल्ली ने भाजपा नेता के घर किया हमला, गाली-गलौज कर वृद्ध पिता को पीटा
Sun, 29 Jan 2023 08:07 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sun, 29 Jan 2023 08:07 PM IST
सार
मैनपुरी में कब्रिस्तान की जमीन को लेकर मुतवल्ली ने भाजपा नेता के घर में घुसकर हमला कर दिया। विरोध करने पर उसके वृद्ध पिता को पीटा। इसके बाद वहां से फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
घर में घुसकर हमला
- फोटो : Social Media
विस्तार
मैनपुरी में कब्रिस्तान के मुतवल्ली ने भाजपा नेता के घर में घुसकर हमला कर दिया। साथियों के साथ घर में घुसा और हमला करके नेता के वृद्ध पिता की पिटाई की। भाजपा नेता ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
मामला करहल थाना क्षेत्र के देवी रोड का है। यहां के निवासी भाजपा के जिला मंत्री मनोज कश्यप ने थाने में तहरीर दी है। बताया कि मनिहारन मोहल्ला निवासी कब्रिस्तान का मुतवल्ली शनिवार की शाम अपने तीन साथियों के साथ उनके घर में घुस आया। गाली-गलौज करने लगे। घर में मौजूद 74 वर्षीय पिता ने मना तो उन पर हमला करके पिटाई की। घटना के दौरान वहां दो होमगार्ड भी तैनात थे।
विज्ञापन
बेखौफ आरोपियों ने उनकी मौजूदगी में घटना को अंजाम दिया। ग्रामीणों के मुताबिक कब्रिस्तान की जमीन को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद चल रहा है। मामले में भाजपा नेता ने तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन