फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   murder for Dowry in Mohanpur Jasamai village

गांव मोहनपुर जासमई में दहेज के लिए विवाहिता की गला घोंटकर हत्या

Mon, 08 May 2017 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी।
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी। Updated Mon, 08 May 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
murder for Dowry in Mohanpur Jasamai village
Demo pic - फोटो : google
गांव मोहनपुर जासमई में विवाहिता की गला घोंटकर हत्या के बाद ससुरालीजनों ने आत्महत्या दिखाने के लिए फंदे पर लटका दिया। मायके पक्ष ने दहेज हत्या का अभियोग दर्ज कराया है।
विज्ञापन


फर्रुखाबाद के गांव नवादा निवासी अजय राठौर ने पुत्री पल्लवी (25) की शादी 14 नंबवर 2014 को थाना क्षेत्र के गावं मोहनपुर जासमई निवासी मुनेंद्र सिंह चौहान के साथ की थी। शादी के कुछ समय बाद से ससुरालीजन दहेज में दो लाख रुपये व स्विफ्ट कार की मांग करते हुए पल्लवी का उत्पीड़न करने लगे।  इस मामले में कई बार दोनों पक्षों में पंचायतें भी हुई। रविवार अपराह्न पति मुनेंद्र व ससुरालीजनों ने पल्लवी की बिजली के तार से गला घोंटकर हत्या कर दी। घटना को आत्महत्या दिखाने के लिए शव को कमरे में लगे पंखे पर साड़ी का फंदा लगाकर लटका दिया। रात करीब 10 बजे मायके में फोन कर आत्महत्या किए जाने की जानकारी दी। मायके पक्ष के लोग गांव पहुंच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को उतरवाने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा। अजय राठौर की तहरीर पर पति मुनेंद्र, ससुर ब्रजमोहन, सास भूरी देवी, जेठ बंटी, जेठानी सुशीला और ननद बिन्नो के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed