{"_id":"5925ca394f1c1ba93e536b10","slug":"mps-forgot-futures-after-winning","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीतने के बाद वायदे भूल गए सांसद ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीतने के बाद वायदे भूल गए सांसद
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी।
Updated Wed, 24 May 2017 11:30 PM IST
विज्ञापन
जीतने के बाद वायदे भूल गए सांसद
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुनाव जीतने के लिए जनता से किए वायदों को सांसद जी भूल गए। विकास कार्य कराना तो दूर की बात है चुनाव जीतने के बाद से वे अपने गोद लिए गांव तक में झांकने तक नहीं गए। इसके चलते लोगों ग्रामीणों में आक्रोश है। यही नहीं क्षेत्र के दो सौ से अधिक गांव अभी तक बिजली के लिए तरस रहे हैं।
मैनपुरी से मुख्य चुनाव में मैनपुरी संसदीय क्षेत्र से मुलायम सिंह यादव जीते थे। उन्होंने यहां से सीट छोड़ी तो उपचुनाव में अपने नाती तेज प्रताप यादव को चुनाव लड़वाया। वे भी यहां से रिकार्ड मतोें से जीते थेे। उसके बाद भाजपा सरकार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील पर उन्होंने जागीर ब्लाक का गांव सगामई गोद लिया। उक्त गांव को गोद लेेने के बाद वे इसे भूल ही गए। पिछले करीब ढाई साल में सांसद इस गांव दौरा करने तक नहीं पहुंचे हैं। गांव निवासी इंजीनियर कुलदीप गौड़ का कहना है कि जीतने के बाद से अभी तक सांसद गांव में नहीं आए हैं। जबकि हम लोग गांव की दुर्दशा को लेकर कई बार सांसद से मिलने उनके आवास पर गए थे। इसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। गांव के प्रमोद कुमार का कहना है कि गांव में सफाई कर्मचारी नियुक्त नहीं है। गलियों में कीचड़ भरा रहता है। कोई सुनवाई नहीं होती। जबकि राजपाल का कहना है कि गांव में जाति विशेष का बाहुल्य न होने के कारण ही सांसद गांव को गोद लेने के बाद भी नहीं आते हैं। राजीव कुमार का कहना है कि गांव में बिजली के तार जर्जर हैं। इनमें आए दिन फाल्ट हो जाता है। इससे कभी भी हादसा हो सकता है। सांसद से कहने के बाद भी तार नहीं बदलवाए गए हैं।
यह विकास कार्य कराए
- विभिन्न देहात क्षेत्रों में प्रतिक्षालय बनवाए गए
- दो दर्जन से अधिक सीसी मार्ग ग्रामीण क्षेत्रों में बनवाए
- शहर में विभिन्न गलियों का सीसी निर्माण कराया
- शहर में स्थित लोहिया पार्क में ओपन जिम का निर्माण कराया
- सड़कों पर एलईडी लाइटें लगवाई
- नगर पंचायतों में सौर ऊर्जा प्लांट लगवाने का कार्य हुआ
दो सौ से अधिक गांवों में नहीं पहुंची रोशनी
मैनपुरी। जिले के दो सौ गांवों में अभी तक बिजली की रोशनी नहीं पहुंची है। यह स्थिति तब है जबकि ढाई साल के कार्यकाल में से करीब दो साल प्रदेश में सपा की ही सरकार रही। यही नहीं इनमें से भी अधिकांश गांव उन विधानसभा क्षेत्रों में स्थित हैं जो सपा के गढ़ कहे जाते हैं। इसके बाद भी उनकी बदहाली दूर नहीं हुई।
विज्ञापन
वादे जो पूरे नहीं हुए
- लोकसभा चुनाव में क्षेत्र मेें चीनी मिल लगवाने का वादा तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने किया था।
- इंजीनियर कालेज और सैनिक स्कूल अभी तक शुरू नहीं हुए।
- अत्याधुनिक माडल बस स्टैंडों का निर्माण कार्य भी अभी तक अधूरा है
सांसद तेज प्रताप का कहना है कि सपा सरकार में जिले को वीआईपी शहर का दर्जा मिला हुआ था। तब बड़े पैमाने पर विकास कार्य कराए गए थे। अब भाजपा की सरकार है। इसके बाद भी जिले में विकास कार्य कराने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।
तेज प्रताप यादव, सांसद मैनपुरी