{"_id":"589766914f1c1b9073e80684","slug":"mp-put-black-flags-on-to-explain","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांसद के समझाने पर उतारे काले झंडे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांसद के समझाने पर उतारे काले झंडे
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
Updated Sun, 05 Feb 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
सांसद के समझाने पर उतारे काले झंडे
- फोटो : अमर उजाला
औंछा क्षेत्र के पड़रिया चौराहे के ग्रामीणों ने मतदान बहिष्कार के ऐलान के बाद गांव में लगाए गए काले झंडे रविवार को उतार दिए। राज्यसभा सदस्य बाबू दर्शन सिंह यादव के समझाने पर ग्रामीण मतदान करने के लिए तैयार हो गए हैं।
करहल विधानसभा के गांव पडरिया चौराहे पर विकास कार्य नहीं कराए जाने से नाराज ग्रामीणों ने मतदान बहिष्कार करने का एलान किया था। 30 जनवरी को ग्रामीणों ने मुख्य मार्ग पर विकास नहीं तो वोट नहीं का बैनर टांगकर पूरे गांव में काले झंडे लगा दिए थे। राज्यसभा सदस्य बाबू दर्शन सिंह यादव रविवार को गांव पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को समझाकर गांव का संपूर्ण विकास आने वाले समय में कराने का वादा किया। लोगों की समस्या को सुनकर समाधान का वादा किया। प्रेम सागर यादव, मुन्नालाल, राकेश, बंटी, इंद्र वीर सिंह, विदेश, अभय यादव, रामराज यादव, उपदेश यादव आदि मौजूद थे।
किशनी विधान सभा क्षेत्र में समान मौजा के पहाड़पुर के गांव के लोगों को एसडीएम किशनी वोट डालने के लिए समझाएंगे। गांव के लोगों ने इस बार बिजली नहीं तो वोट नहीं और विकास कार्य नहीं होने से मतदान के बहिष्कार करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
पहाड़पुर के ग्रामीणों का कहना है कि तीन वर्षों से बिजली के खंभेे लगे हुए हैं लेकिन आज तक तार नहीं खींचे गए हैं। गांव केे लोग बिजली के लिए तरस रहे हैं। चुनाव के दौरान नेताओं द्वारा किए गए वादे खोखले ही साबित हुए हैं। वर्तमान विधायक ने भी विकास कार्य नहीं कराए हैं। ग्रामीणों ने इस बार बिजली नहीं तो वोट नहीं और विकास कार्य नहीं होने के विरोध में मतदान बहिष्कार करने का निर्णय लिया है। एसडीएम किशनी अमित कुमार का कहना है नाराज गांव वालों को मतदान करने के लिए समझाया जाएगा। मतदान नहीं करना किसी समस्या का समाधान नहीं है। मतदान बहिष्कार करने वालों में महेंद्र सिंह चौहान, अमित ठाकुर, बाबूराम, गोरेलाल, भीमसेन, अशर्फीलाल, राकेश पाल, राजेंद्र पाल, शिवराज, उमेश पाल, सुरेश पाल, राजेश पाल आदि शामिल हैं।