फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   mother in law attacked daughter in law with knife In Mainpuri she was injured

Mainpuri News: मामूली तकरार के बीच सास ने बहू को चाकू से गोदा, हालत नाजुक, बेटा काम से घर के बाहर गया था

Sun, 11 Jun 2023 05:48 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, मैनपुरी
अमर उजाला, मैनपुरी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 11 Jun 2023 05:48 PM IST
सार

मैनपुरी में मामूली तकरार के बीच सास ने बहू पर चाकू से हमला कर दिया। उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। घटना के समय बेटा काम से घर के बाहर गया था। 

विज्ञापन
mother in law attacked daughter in law with knife In Mainpuri she was injured
मैनपुरी कोतवाली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में मामूली तकरार के बीच सास ने बहू पर चाकू से हमला कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसकी हालत नाजुक देखते हुए मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया। पुलिस आरोपी सास की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन

सास बहू पर चाकू से किया हमला

घटना शहर कोतवाली क्षेत्र के रमईहार गांव की है। गांव निवासी चांदनी ने बताया कि वह सात जून की शाम को घर पर थी। पति किसी काम से घर से बाहर गए थे। तभी सास गुड्डी देवी ने घर आकर गाली-गलौज शुरू कर दी। जब उसने इसका विरोध किया तो सास ने पेट में चाकू मार दिया था। हमले में गंभीर रूप से घायल हो गई। आसपास के लोगों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- ससुर को बहू से हुआ इश्क: दोनों मनाने लगे रंगरेलियां, सास ने कर दिया हंगामा, शर्म से पानी पानी हुआ परिवार

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

यहां उसकी हालत नाजुक देखते हुए मेडिकल कॉलेज, सैफई के लिए रेफर कर दिया गया। मामले में पीड़िता ने घटना के दिन ही तहरीर दी थी। लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। अब एसपी के संज्ञान लेने के बाद पुलिस ने आरोपी सास गुड्डी देवी के विरुद्ध जानलेवा हमला, मारपीट सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed