फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Mother in law adamant on living with her lover son in law

दामाद के प्यार में पागल सास: 'पहले शायद मान भी जाती... पर अब क्या फायदा', महिला ने दबी जुबान बयां किया दर्द

Fri, 18 Sep 2026 09:36 AM IST
Akash Dubey संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: Akash Dubey Updated Fri, 18 Sep 2026 09:36 AM IST
विज्ञापन
Mother in law adamant on living with her lover son in law
सास-दामाद की लव स्टोरी - फोटो : अमर उजाला

यूपी के मैनपुरी जिले में सास-दामाद की प्रेम कहानी की चर्चा इस समय हर किसी की जुबान पर है। रिश्ते में सास और दामाद के बीच नजदीकी बनी तो प्रेम संबंध स्थापित हो गए। मामला थाने तक पहुंचा। दोनों पक्ष से समझौता लिखवा लिया गया हो लेकिन महिला दबी जुबान से अपने प्रेमी के साथ ही रहने की मांग कर रही है। महिला और प्रेमी को समझने के लिए देर रात तक थाना कोतवाली में पंचायत चलती रही। 

विज्ञापन

पुलिस और परिजन ने दोनों को काफी समझाया हालांकि इसके बाद दोनों से एक समझौतापत्र लिखवाया गया, जिसमें कहा गया कि अब एक-दूसरे के साथ नहीं रहेंगे और कोई संपर्क नहीं रखेंगे। इस संबंध में जब महिला से बात की गई तो उसका कहना कि जब तक बात घर पर थी तब तक सब कुछ सही था। परिजन के समझाने पर शायद मैं मान भी जाती लेकिन अब जब मामला थाने पर पहुंच गया तो पूरे जिले को मालूम हो चुका है। चारों तरफ बदनामी हो रही है। इतनी बदनामी के बाद भी अगर मुझे मेरा प्यार ना मिले तो क्या फायदा।

विज्ञापन
विज्ञापन

45 वर्षीय सास के पति की हो चुकी मौत
कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले की 45 वर्षीय महिला के पति की मृत्यु हो चुकी है। वह पांच बच्चों के साथ रहती है। उसकी बहन भी इसी मोहल्ले में रहती है। बहन की बेटी की शादी करीब दो वर्ष पहले नगर के दूसरे मोहल्ले के 26 वर्षीय युवक से हुई थी। शादी के बाद युवक का ससुराल आना-जाना शुरू हुआ। इसी दौरान महिला और युवक के बीच नजदीकियां बढ़ गईं। करीब छह माह पहले दोनों के बीच प्यार होने की जानकारी परिजन को हुई। 

विज्ञापन

बच्चों ने भी संबंध खत्म करने के लिए कहा
इसके बाद उन्होंने दोनों का विरोध किया। महिला के बच्चों ने भी संबंध खत्म करने के लिए कहा, लेकिन दोनों ने बातचीत बंद नहीं की। बुधवार को परिजन ने घर में पंचायत कर दोनों को समझाने का प्रयास किया। इसके बावजूद महिला युवक के साथ रहने और शादी करने की जिद पर अड़ गई। काफी समझाने के बाद भी दोनों के राजी नहीं होने पर परिजन उन्हें लेकर कोतवाली पहुंचे। 

छह माह से दोनों के बीच प्रेम संबंध
यहां युवक ने पुलिस को बताया कि करीब छह माह से दोनों के बीच प्रेम संबंध हैं और अब वे शादी करना चाहते हैं। महिला ने भी युवक के साथ रहने की बात कही। पांच बच्चों के बारे में पूछे जाने पर युवक ने उन्हें भी साथ रखने की बात कही। हालांकि, महिला के परिजन इसके लिए तैयार नहीं हैं। सीओ सिटी अशोक कुमार ने बताया कि महिला के उसकी बहन के दामाद के साथ प्रेम संबंध का मामला सामने आया है। दोनों की काउंसलिंग कराई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed