{"_id":"57b84a4e4f1c1bc61a6eb311","slug":"money-collected-in-the-name-of-kanya-vidya","type":"story","status":"publish","title_hn":"कन्या विद्याधन के नाम पर वसूले रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कन्या विद्याधन के नाम पर वसूले रुपये
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
Updated Sat, 20 Aug 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
शिकायत
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मदरसा दारुल उलूम जेरे निगरानी में भोगांव की छात्राओं ने कलक्ट्रेट पहुंच प्रदर्शन कर एडीएम को ज्ञापन सौंपा। कहा कि मदरसा संचालक ने कन्या विद्याधन के नाम पर तीन-पांच हजार रुपये तक वसूले हैं, लेकिन कन्या विद्याधन भी नहीं दिलाया। हमारे पैसे वापस दिलाते हुए मदरसा संचालक पर कार्रवाई की जाए।
छात्राओं ने कहा कि स्कूल संचालक ने कन्या विद्याधन दिलाने के नाम पर ठगी है। हमें विश्वास दिलाया था कि यदि उनका मेरिट में नंबर नहीं आएगा तो उन लोगों के नंबर बढ़वा दिए जाएंगे। लेकिन न पैसे मिले और न ही चेक। इस संबंध में डीआईओएस आरपी यादव का कहना है कि उनके कार्यालय से पात्र सभी छात्राओं को कन्या विद्याधन के चेक दिए गए हैं। यदि मदरसा संचालक ने यह किया है तो शिकायत मिलने पर इसकी जांच कराई जाएगी।