{"_id":"58bc4c534f1c1b056de7e886","slug":"mohalla-agravaal-mein-aa-raha-dooshit-paanee","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोहल्ला अग्रवाल में आ रहा दूषित पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोहल्ला अग्रवाल में आ रहा दूषित पानी
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
Updated Sun, 05 Mar 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
दूषित पानी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर के मोहल्ला अग्रवाल में एक सप्ताह से पालिका के नलों में दूषित पानी आ रहा है। इसके चलते मोहल्लेवासियेां में पालिका के प्रति आक्रोश है। स्थानीय लोगों ने प्रदर्शन कर पालिकाध्यक्ष से स्वच्छ पानी दिलाने की मांग की है।
मोहल्ला अग्रवाल में लगभग एक सप्ताह से दूषित पानी आ रहा है। इसके चलते स्थानीय लोगों में आक्रोश है। स्थानीय निवासी दीपक गुप्ता का कहना है कि ऐसा वर्ष में लगभग चार बार होता है। एक हफ्ते से नलों में दूषित पेयजल आ रहा है। इसके चलते संक्रामक रोग फैलने की आशंका है। आशा गुप्ता का कहना है कि बच्चे यदि पानी पीलें तो बीमार भी पड़ जाते हैं। वहीं पालिका अधिकारियों से शिकायत करने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हेाती है।
पुष्पा श्रीवास्तव का कहना है कि मोहल्ला अग्रवाल की पेयजल आपूर्ति करहल रोड चौराहे स्थित टंकी से होती है। वहीं गंदा पानी से लोगों में काफी आक्रोश है। रविवार को स्थानीय लोगों का आक्रोश फूट पड़ा। स्थानीय लोगों ने जमकर पालिका के खिलाफ नारेबाजी की। साथ ही पालिका के आलाधिकारियों से शुद्ध पेयजल दिलाने की मांग की है। प्रदर्शन करने वालों में मान सिंह, अनुराग सिंह, हवलदार, प्रेम खान, रवि, राहुल, मोनिका गुप्ता, अति गुप्ता आदि शामिल हैं।