फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Mobile Shop Burgled Two Thieves Caught on CCTV After Breaking Shutter

यूपी: मैनपुरी के किशनी में मोबाइल शॉप में चोरी, एक सीसीटीवी तोड़ा; दूसरे में कैद गईं तस्वीरें

Tue, 03 Nov 2026 02:03 PM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: Dhirendra Singh Updated Tue, 03 Nov 2026 02:03 PM IST
सार

किशनी के बिधूना चौराहे पर लकी मोबाइल सेंटर का शटर तोड़कर चोरों ने कुछ मोबाइल चोरी कर लिए। दुकान के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे में दो चोर वारदात करते दिखाई दिए। पुलिस ने मौके का मुआयना कर फुटेज की जांच की है। दुकान मालिक चोरी हुए मोबाइलों की संख्या का पता लगा रहे हैं।
 

विज्ञापन
Mobile Shop Burgled Two Thieves Caught on CCTV After Breaking Shutter
सीसीटीवी में कैद हुआ चोर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मैनपुरी के किशनी नगर के बिधूना चौराहे पर चोरों ने मोबाइल दुकान का शटर तोड़कर कुछ मोबाइल चुरा लिए। दुकान के अंदर लगे सीसीटीवी में दो चोर दिखाई दिए।पुलिस ने मौके का मुआयना किया और जल्द खुलासे की बात कही।
विज्ञापन


बिधूना चौराहे पर आदर्श इंटर कॉलेज के सामने लकी मोबाइल सेंटर है। मंगलवार सुबह दुकान मालिक शिवपाल यादव दुकान पहुंचे तो शटर के ताले और अंदर का कांच का गेट टूटा मिला। शिवपाल यादव पृथ्वीपुर के रहने वाले हैं। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन


दुकान के बाहर लगा सीसीटीवी टूटा हुआ था। पुलिस ने अंदर लगे सीसीटीवी की फुटेज देखी, जिसमें दो चोर दुकान में घुसते दिखे। फुटेज में एक चोर को अंदर सीसीटीवी  दिखने के बाद कुछ मोबाइल उठाकर जाते देखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिवपाल यादव ने बताया कि चोरी हुए मोबाइल की संख्या जांच के बाद बता पाएंगे। किशनी थानाध्यक्ष गगन कुमार गौड़ ने कहा कि घटना का जल्द खुलासा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed