फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   mob beat up girls standing outside house for opposing molestation In Mainpuri

शोहदों का दुस्साहस: घर के बाहर खड़ी युवतियों से की गंदी हरकत, विरोध पर जमकर पीटा; बचाने आए भाई की हालत नाजुक

Wed, 16 Aug 2023 06:12 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Wed, 16 Aug 2023 06:12 PM IST
सार

मैनपुरी में शोहदों ने दुस्साहसिक घटना को अंजाम दिया। घर के बाहर खड़ी युवतियों से गंदी हरकत की। विरोध करने पर जमकर पीटा। बचाने आए भाई की हालत नाजुक है। 

विज्ञापन
mob beat up girls standing outside house for opposing molestation In Mainpuri
crime news woman - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में शोहदों ने दुस्साहसिक वारदात को अंजाम दिया। आरोपी पहले तो युवतियों के घर के बाहर पहुंचे। यहां उनसे छेड़छाड़ करने लगे। विरोध पर युवतियों को जमकर पीटा। चचेरे भाई ने इसका विरोध किया तो उसे पीट-पीटकर घायल कर दिया। शोहदों की इस हरकत से पूरा परिवार दहशत में है। उधर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन


मामला किशनी थाना क्षेत्र का है। यहां के रहने वाले एक व्यक्ति ने बताया कि वह मूलरूप से बिधूना के रहने वाले हैं। करीब 20 वर्ष से वह कस्बा में परिवार के साथ निवास कर रहे हैं। आरोप लगाया कि कस्बा के ही रहने वाले कुछ मनचले आए दिन घर के बाहर आए बेटियों के साथ छेड़छाड़ करते हैं। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- मनचले समीर का दुस्साहस: बीच सड़क युवती पर केमिकल फेंकने की कोशिश, बस का शीशा तोड़ा, बजरंगियों ने किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन

14 अगस्त को निखिल उर्फ सनी यादव निवासी किशनी रोड, शेरा निवासी चतुरीपुर किशनी 8-10 साथियों के साथ घर के बाहर आकर हंगामा करने लगा। पुत्रियों को देख अश्लील हरकत करने लगे। जब चचेरे भाई ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उसकी पिटाई कर दी। जान से मारने की धमकी देकर आरोपी वहां से भाग गए। 

यह भी पढ़ेंः- Agra News: भाजपा नेता को बाइक सवार हमलावरों ने घर के सामने मारी गोली, दिनदहाड़े हुई वारदात से लोगों में दहशत

थाने में शिकायत दर्ज कराने पहुंचे पिता ने बताया कि घटना के बाद पुत्रियां व अन्य परिजन दहशत में हैं। प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही है। एसपी विनोद कुमार ने बताया कि दोषी जल्द से जल्द पकड़े जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed