फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Missing teenager's body found in canal

लापता किशोरी का शव नहर के पास से बरामद

Tue, 22 Mar 2016 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी Updated Tue, 22 Mar 2016 11:33 PM IST
विज्ञापन
Missing teenager's body found in canal
शव को दफनाने की कोशिश की गई, ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
थाना किशनी क्षेत्र के एक ग्राम से पांच दिन से लापता किशोरी का शव मंगलवार सुबह ढढोंस नहर के समीप गड्ढे में दबा मिला। शव बोरी में बांधकर दबाया गया था। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। वहीं एएसपी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन


वहीं, किशोरी के पिता को पुलिस ने फिर से हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पिता की कहानी गलत साबित होने पर इस आशंका को और बल मिला है कि किशोरी आनर किलिंग का शिकार हुई है। माना जा रहा है कि नहर का पानी कम होने के बाद किसी ने शव को नहर के समीप गड्ढे में दफनाने का प्रयास किया है।
विज्ञापन


 उल्लेखनीय है कि थाना किशनी के एक ग्राम निवासी किशोरी लापता हो गई थी। ग्रामीणों के अनुसार उसकी अवैध संबंधों के चलते घर वालों ने ही हत्या कर दी थी। वहीं पिता का कहना था कि बेटी की बीमारी के चलते मौत होने के बाद उसने शव को नहर में बहा दिया है। पिछले चार दिनों से पुलिस किशोरी के शव को तलाश कर रही थी मंगलवार को ग्रामीणों ने ढढौंस नहर के पास एक स्थान पर पक्षियों को मंडराते देखा। शक होने पर वे नजदीक गए तो एक गड्ढे से मानव शरीर के कुछ अंग बाहर निकले थे। इसकी जानकारी उन्होंने पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गड्ढा खुदवाया तो बोरे में बंद एक किशोरी का शव निकला। उसकी पहचान पिता ने शुक्रवार को लापता हुई अपनी बेटी के रूप में की। बता दें पिता ने पहले बेटी को नहर में बहाने की बात कही थी। शव वहां कैसे आया इसका उसके पास कोई जवाब नहीं था। इस पर पुलिस ने किशोरी के पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस मान रही है कि किशोरी की हत्या की गई है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। एएसपी दिगंबर कुशवाह ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगा की किशोरी की मौत बीमारी से हुई या उसकी हत्या की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नहर में पानी कम होने पर हुआ खुलासा
मैनपुरी। किशोरी की हत्या का खुलासा नहर में पानी कम होने पर हुआ। यदि नहर में पानी कम नहीं होता तो शायद पुलिस चार दिन बाद भी शव को नहीं तलाश पाती। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सोमवार की शाम को नहर में पानी कम होने पर किसी ने रात में शव नहर से निकालकर पास ही गड्ढा खोदकर उसमें दबा दिया था। जल्दबाजी में शव गहरा नहीं दबा सके। इसके चलते मंगलवार को पक्षी शव के पास मंडराने लगे। ग्रामीणों ने देखा तो मौके पर भीड़ लग गई। उसके बाद पुलिस ने पहुंचकर शव को गड्ढे से बाहर निकाला।


हत्या में शामिल हो सकते हैं एक से ज्यादा लोग
मैनपुरी। किशोरी का शव जिन हालात में पुलिस ने बरामद किया है उससे साफ है कि कुछ लोग नहीं चाहते थे कि किशोरी की मौत का राज खुले। इसीलिए वह लगातार नहर का पानी कम होने का इंतजार करते रहे। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार किशोरी का शव नहर में एक पत्थर के साथ बांधकर फेंका गया था। नहर का पानी कम होने के बाद किसी तरह शव से पत्थर अलग हो गया और किशोरी का शव पानी के ऊपर आ गया। इस पर उक्त लोगोें ने सोमवार देर रात अंधेरे का फायदा उठाकर शव को बोरे में डालकर नहर के समीप गड्ढा खोदकर दफना दिया। हालांकि वह मकसद में कामयाब नहीं हो सके।                                    
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed