{"_id":"649e644a31dbd9dec30a8158","slug":"miscreants-killed-shopkeeper-by-walking-with-bricks-and-stones-in-mainpuri-2023-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Crime: ईंट-पत्थर से कूंच-कूंचकर दुकानदार की हत्या, दुकान के बाहर सो रहा था; घर में मची चीख-पुकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Crime: ईंट-पत्थर से कूंच-कूंचकर दुकानदार की हत्या, दुकान के बाहर सो रहा था; घर में मची चीख-पुकार
Fri, 30 Jun 2023 10:44 AM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Fri, 30 Jun 2023 10:44 AM IST
सार
UP Crime: मैनपुरी में ईंट-पत्थर से कूंच-कूंचकर दुकानदार की हत्या कर दी गई। वह दुकान के बाहर सो रहा था। घटना से घर में चीख-पुकार मची हुई है।
विज्ञापन
Mainpuri News: ईंट-पत्थर से कूच-कूचकर दुकानदार की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में गुरुवार की रात बदमाशों ने दुकान के बाहर सो रहे दुकानदार की ईंट-पत्थर से कूंच-कूंचकर हत्या कर दी। सुबह लकड़ी के तख्त पर खून से लथपथ शव देखा तो परिजन चीख पड़े। देखते ही देखते लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना करके घटना की जानकारी ली है। घटना से गांव में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन
घटना बिछवां थाना क्षेत्र के लाहौरीपुर गांव की है। गांव निवासी हाकिम सिंह (65) परचून की दुकान चलाता था। हमेशा की तरह गुरुवार की रात भी वह दुकान के सामने सो रहा था। रात में बदमाशों ने ईंट-पत्थर से सिर कुचलकर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी। सुबह घर वाले जगे और खून से लथपथ शव देखा तो दहाड़े मारने लगे।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः- साइकोलॉजिस्ट निकला शैतान: बच्चों को अकेले कमरे में बुलाता...फिर दर्द से चीख उठते मासूम, सामने आया खौफनाक सच
विज्ञापन
चीख-पुकार सुनकर गांव के लोग भी जमा हो गए। परिजन ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। घटनास्थल का निरीक्षण करके जानकारी ली। फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। सूचना पर एसपी भी गांव पहुंचे और घटना की जानकारी ली। उन्होंने परिवार को सांत्वना दी और जल्द ही आरोपी को पकड़ने का भरोसा दिया।