{"_id":"66b2206a40dc7ec55107ee54","slug":"minor-girl-told-in-her-statement-recorded-in-court-that-two-youths-had-gang-misdeeds-her-in-mainpuri-2024-08-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP News: अयोध्या ही नहीं... यहां भी नाबालिग से दरिंदगी उजागर, पीड़िता ने बयां किया सामूहिक हैवानियत का दर्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: अयोध्या ही नहीं... यहां भी नाबालिग से दरिंदगी उजागर, पीड़िता ने बयां किया सामूहिक हैवानियत का दर्द
Tue, 06 Aug 2024 06:39 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Tue, 06 Aug 2024 06:39 PM IST
सार
अयोध्या के बाद मैनपुरी जिले में भी नाबालिग से दरिंदगी की घटना उजागर हुई है। पीड़िता ने कोर्ट में सामूहिक हैवानियत का दर्द बयां किया। इसके बाद मामले में धाराएं बढ़ा दी गई हैं।
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : फ्रीपिक
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में नाबालिग ने न्यायालय में अपना दर्द बयां किया। दर्ज कराए गए बयान में उसने बताया कि दो युवकों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। बयान के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धाराएं बढ़ा दी हैं। मंगलवार को दोनों ही आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा।
विज्ञापन
घटना बिछवां थाना क्षेत्र के एक गांव की है। यहां की निवासी किशोरी कुछ दिन पूर्व लापता हो गई थी। काफी तलाश के बाद भी जब उसका कोई पता नहीं लगा तो परिजन ने पुत्री को अगवा कर ले जाने का मुकदमा दर्ज कराया था। बताया था कि पुत्री खेत से तरबूज लेने गई थी।
विज्ञापन
इसके बाद से वह घर वापस नहीं लौटी। मामला दर्ज करने के बाद पुलिस ने किशोरी को ढूंढ निकाला। पुलिस ने न्यायालय में किशोरी के बयान दर्ज कराए तो उसने बताया कि भोगांव थाना क्षेत्र के गांव चंद्रपुरा निवासी सचिन और गांव गिंगौरा निवासी रोहित ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया है।
बयान के आधार पर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म की धारा तरमीम की। मंगलवार को सचिन और रोहित को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।