फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Millions lost for earning thousands of rupees

लाखों कमाने के चक्कर में गंवाए हजारों रुपये

Fri, 03 Feb 2017 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी Updated Fri, 03 Feb 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
Millions lost for earning thousands of rupees
लाखों कमाने के चक्कर में गंवाए हजारों रुपये - फोटो : अमर उजाला
इंटरनेट पर लिंक लाइक कर लाखों कमाने के चक्कर में जिले के एक दर्जन से अधिक लोगों ने हजारों रुपये गंवा दिए हैं। ठगी का शिकार हुए लोगों को अब अपने किए पर पछतावा हो रहा है। अधिकांश शिक्षित लोग ही ठगी का शिकार हुए हैं। वह अपना दर्द भी खुलकर बयां नहीं कर पा रहे हैं।
विज्ञापन


नोएडा में संचालित एवलेज इन्फो सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड से जिले के एक दर्जन से अधिक कम समय में हजारों रुपये लगाकर लाखों कमाने की चाहत में ठगे गए हैं। ठगी का शिकार हुए अधिकांश लोग अब अपने उन रिश्तेदारों को कोस रहे हैं जिनके माध्यम से वह कंपनी से जुड़े और उनकी लुभावनी स्कीमों में रुपये जमा करा बैठे। लोगों ने कंपनी की स्कीमों में हजारों रुपये जमा करा दिए हैं। कंपनी की 11500 रुपये की स्कीम में शामिल होने वाले लोगों ने बाद में 57500 रुपये की स्कीम में रजिस्ट्रेशन कराके रुपये भी जमा करा दिए हैं।
विज्ञापन


नगला पजाबा निवासी जयपाल सिंह एक स्कूल में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी हैं। उन्होंने नोएडा निवासी अपने एक रिश्तेदार के कहने पर कंपनी की 57500 रुपये की स्कीम में 11 जनवरी को रजिस्ट्रेशन कराया था। उन्होंने कंपनी के खाते में अपने खाते से रुपये ट्रांसफर भी किए। उनको लाखों की कमाई का लालच दिया गया। अब वह अपने रिश्तेदार को फोन कर रहे हैं तो वह फोन नहीं उठा रहा है। आवास विकास कालोनी निवासी रिपुदमन दुबे ने अपने परिवार के सात लोगों तथा पिता मोहित दुबे के नाम से रजिस्ट्रेशन कराया। पांच लोगों ने 57500 तो तीन लोगों ने 11500 रुपये की स्कीम ली। उन्होंने भी कुछ दिन पहले ही कंपनी से जुड़कर हजारों लगाकर लाखों कमाने की सोची मगर अब अपने किए पर पछतावा है। स्टेट बैंक के बाहर पान का खोखा चलाने वाले टीपू ने भी कंपनी की स्कीम में 57500 रुपये की स्कीम में रजिस्ट्रेशन कराया था। उनको भी चैन बनने पर लाखों कमाने का प्रलोभन दिया गया था। उनका कहना था मेहनत की कमाई लालच में चली गई है। पंजाबी कालोनी निवासी तरुण कालरा और रवि की भी ऐसी ही कहानी है। उन्होंने भी पहले 11500 और बाद में 57500 की स्कीम में रजिस्ट्रेशन कराया था। ठगी का शिकार हुए किसी को भी लिंक लाइक करने पर आज तक एक भी रुपया नहीं मिला है जबकि एक लाइक पर पांच रुपये मिलने का वादा किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed