Mainpuri: सिपाही की मानसिक हालत बिगड़ी, घर में करने लगा तोड़फोड़, रोकने पर दरोगा व साथी कर्मियों पर किया हमला
मैनपुरी में यूपी पुलिस के एक सिपाही का मानसिक संतुलन अचानक बिगड़ गया। पत्नी की सूचना पर पहुंचे दरोगा व साथी पुलिसकर्मियों ने रोकने का प्रयास किया तो उन पर भी हमलावर हो गया। किसी तरह उसके हाथ पैर बांधकर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में शहर कोतवाली क्षेत्र के दरीबा मोहल्ला में पत्नी के साथ रह रहे मुख्य आरक्षी की अचानक मानसिक हालत बिगड़ गई। वह घर में तोडफ़ोड़ करने लगा। उसे रोकने के लिए पहुंचे दरोगा व साथी कर्मियों पर भी हमलावर हो गया। इस दौरान वह खुद भी घायल हो गया। हाथ पैर बांध कर साथी जिला अस्पताल लेकर आए। वहां से मेडिकल कॉलेज, सैफई के लिए रेफर किया गया है।
कोई भी रोकने की हिम्मत नहीं जुटा सका
आगरा के सुल्तानपुरा निवासी तमसील पुलिस विभाग में आरक्षी के पद पर भर्ती हुआ। एक साल पहले उसकी सदर कोतवाली में तैनाती हुई है। कुछ दिन पहले ही वह मुख्य आरक्षी बना था। पत्नी के साथ वह शहर के दरीबा मोहल्ला में रहा है। शनिवार देर शाम से आरक्षी की तबीयत बिगड़ने लगी। रविवार सुबह होते ही तमसील ने घर में रखे सामान में तोडफ़ोड़ शुरू कर दी। पत्नी से भी हाथापाई की। शोर सुनकर लोग एकत्र हुए लेकिन कोई भी रोकने की हिम्मत नहीं जुटा सका।
दरोगा व साथी कर्मियों पर भी हो गया हमलावर
सूचना पर चौकी इंचार्ज आगरा गेट अरुण कुमार व साथी कांस्टेबल रोकने के लिए पहुंचे। तमसील उन पर भी हमलावर हो गया। जैसे तैसे हाथ पैर रस्सी से बांधने के बाद अस्पताल ले जाने लगे। तो मुख्य आरक्षी ने रास्ते में भी गाड़ी का शीशा तोड़ दिया। वह खुद भी घायल हो गया। जिला अस्पताल पहुंचने के बाद चिकित्सकों ने उचार किया। पत्नी व ससुर मुख्य आरक्षी को लेकर सैफई चले गए।