{"_id":"69b84b4fe752c31fa205ff67","slug":"measurement-done-to-remove-illegal-construction-mainpuri-news-c-174-1-mnp1003-155781-2026-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: अवैध निर्माण हटाने के लिए कराई पैमाइश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: अवैध निर्माण हटाने के लिए कराई पैमाइश
Mon, 16 Mar 2026 11:56 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Updated Mon, 16 Mar 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
फोटो 34 अतिक्रमण को चिन्हित करते तहसीलदार। संवाद
किशनी। चकरोड पर कब्जा कर किए गए अवैध निर्माण को हटाने के लिए सोमवार को तहसीलदार घासीराम ने नक्शे के आधार पर पैमाइश कराई। उन्होंने निर्माण को दो दिन में हटाने की चेतावनी दी।
अरविंद सिंह निवासी सम्मान नगर ने जिलाधिकारी को शिकायत कर बताया था कि तहसीलदार कोर्ट में ग्रामसभा बनाम अभयराम सिंह मुकदमा चल रहा था। आदेश के बाद अभयराम ने जिलाधिकारी कोर्ट में अपील की थी जो निरस्त कर दी गई। अपील खारिज होने के बाद अभयराम ने उच्च न्यायालय इलाहाबाद में रिट दायर की। उच्च न्यायालय ने भी बेदखली के आदेश को सही माना।
अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद तहसील प्रशासन हरकत में आया। सोमवार को तहसीलदार घासीराम मौके पर पहुंचे। लेखपाल वैभव सत्यार्थी ने पैमाइश कर अवैध निर्माण पर लाल रंग से क्रॉस का निशान लगाकर अतिक्रमण कर्ता को सूचना दी कि दो दिन के अंदर वह अवैध निर्माण को स्वयं हटा लें।अन्यथा प्रशासन हटा देगा। इसके बाद 123750 रुपए वसूलने की कार्रवाई होगी।