फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   matter did not work out then couple divorced each other In Mainpuri and husband give 40 thousand to wife

राहें हुई जुदा: 40 हजार लेकर खत्म कर लिया सात जन्मों का बंधन, अब रिश्तों की बेड़ी टूटी; दोनों अपने-अपने रास्ते

Tue, 23 Jul 2024 04:12 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 23 Jul 2024 04:12 PM IST
सार

दंपती की राहें जुदा हो गईं। 40 हजार लेकर सात जन्मों का बंधन खत्म कर लिया। अब रिश्तों की रुकावट खत्म हो गई। दोनों अपने-अपने रास्ते चले गए। 

विज्ञापन
matter did not work out then couple divorced each other In Mainpuri and husband give 40 thousand to wife
crime a - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में दंपती के बीच चल रहे विवाद में कई बार के प्रयास के बाद भी समझौता नहीं हो सका। एक मुश्त 40 हजार रुपये लेकर महिला ने पति का साथ छोड़ दिया। अब वह परिवार न्यायालय के माध्यम से विवाह विच्छेद करने की कार्रवाई करेगी।

विज्ञापन


औंछा के मोहल्ला कायस्थान की रहने वाली साधना की शादी गौतम निवासी नगला मान थाना घिरोर के साथ 17 जून 2020 को हुई थी। शादी के बाद दहेज की मांग को लेकर उसका उत्पीड़न किया गया। मांग पूरी नहीं होने पर उसको 25 अप्रैल 2021 को घर से निकाल दिया गया। 
विज्ञापन


साधना ने अपर सिविल जज के न्यायालय में पति गौतम, ससुर रतिभान, सास कुंती, देवर प्रदीप, ननद सुनीता के खिलाफ मुकदमा दायर किया। गौतम के आवेदन पर उसको जमानत देने के बाद अपर सिविल जज शिप्रा दुबे ने मुकदमे में समझौता कराने के लिए मीडिएशन सेंटर में भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव कमल सिंह अपर जिला जज ने मीडिएटर रीता नैयर को दंपती के बीच समझौता कराने की जिम्मेदारी सौंपी। कई प्रयास के बाद भी समझौता नहीं होने पर मंगलवार को साधना ने अपने पति गौतम से एक मुश्त 40 हजार रुपया लेकर पति का साथ छोड़ने का निर्णय लिया। विवाह विच्छेद कराने के लिए साधना, परिवार न्यायालय में कानूनी औपचारिकताओं को पूरा करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed