फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Mathura, Vrindavan Moha mind artists

मथुरा, वृंदावन के कलाकारों ने मोहा मन

Thu, 25 Aug 2016 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी Updated Thu, 25 Aug 2016 11:23 PM IST
विज्ञापन
Mathura, Vrindavan Moha mind artists
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर गीता ज्ञान सागर पर प्रवचन हुआ। इस दौरान कृष्ण लीला पर आधारित झाकियां वृंदावन एवं मथुरा के कलाकारों ने पेश करके लोगों का मन मोह लिया। 
विज्ञापन


कृष्ण जन्मोत्सव पर कार्यक्रम का आयोजन टेक्स एवं बार एसोसिएशन के संभागीय चेयरमैन राजीव कुलश्रेष्ठ के नेतृत्व में हुआ। मुख्य अतिथि रहे आयकर आयुक्त अलीगढ़ सुनील वाजपेयी ने कहा कि गीता के पढ़ने से जीवन ही सुखमय नहीं होता है, बल्कि उस पर ईश्वर की कृपा भी बरसती है। उद्योगपति अनिल अग्रवाल ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति जो लक्ष्य बना लेता है और उस पर काम करता है, वह जरूर सफल होता है। अनिल मिश्र ने कहा कि जीवन में गीता ज्ञान का बहुत महत्व है। हरदीप सिंह, उद्योगपति पवन गोयल ने भी भागवत गीता के महत्व पर अपने विचार रखे।  इस अवसर पर मथुरा और वृंदावन के कलाकारों द्वारा रंगारंग कार्यक्रमों एवं  भव्य झांकियों का प्रदर्शन भी किया गया। इससे पूर्व मुख्य अतिथि का राजीव कुलश्रेष्ठ, हरदीप सिंह, अनिल अग्रवाल, पवन गोयल व अशोक कुमार गुप्ता आदि माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस मौके पर प्रभाकर मित्तल, अशोक गुप्ता, पवन मिश्रा, राहुल कुलश्रेष्ठ, अजय विक्रम, अनिल कुमार पटेल, सिद्वेष कुमार दीक्षित, डीके शर्मा, राजीव अग्रवाल, एसके वर्मा, कुलदीप मित्तल, डा. चंद्रमोहन, नकुल सक्सेना, गोपाल कुलश्रेष्ठ, मृदुल कुलश्रेष्ठ, डा. डीसी गुप्ता, डा. आरएस यादव आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed