फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Mashed rs are for sweet, passing

मास्साब रुपये मिठाई के लिए हैं, पास कर देना

Sat, 29 Apr 2017 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी।
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी। Updated Sat, 29 Apr 2017 11:30 PM IST
विज्ञापन
Mashed rs are for sweet, passing
मास्साब रुपये मिठाई के लिए हैं, पास कर देना - फोटो : अमर उजाला
यूपी बोर्ड की उत्तरपुस्तिकाओं में मूल्यांकन के तीसरे दिन कापियों से रुपये निकले। इसकी जानकारी परीक्षकों ने केंद्र के सह उपनियंत्रक को दी। वहीं शनिवार को नरसिंह यादव इंटर कालेज में सर्वाधिक मूल्यांकन हुआ। लगातार परीक्षकों की कमी के चलते समय सीमा के अंदर मूल्यांकन कार्य पूर्ण होते नजर नहीं आ रहा है। डीआईओएस ने दोनों का केंद्रों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

शनिवार को जीआईसी में इंटर की गणित की कापी में 100 रुपये निकले। साथ ही लिखा था कि मास्साब रुपये मिठाई के लिए हैं लेकिन पास जरूर कर देना। उत्तरपुस्तिका से रुपये निकलने की बात चर्चा का विषय रही। सभी एक दूसरे से पूछते रहे कि उनकी कापियों में रुपये निकले या नहीं और निकले तो कितने। वही राजकीय इंटर कालेज में अब तक 4441 उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन हो गया। शनिवार को भी डिप्टी हेड और परीक्षक अनुपस्थित रहे। नरसिंह यादव इंटर कालेज में अब तक 7463 कापियां चेक हो गईं हैं। क्रिश्चियन में 5543 उत्तर पुस्तिकाओं की जांच हो गई है।
विज्ञापन


अनुपस्थित शिक्षकों का रुकेगा वेतन
 डीआईओएस आरपी यादव ने शनिवार को जीआईसी और क्रिश्चियन मूल्यांकन केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें कई डिप्टी हेड और परीक्षक अनुपस्थित मिले। उन्होंने कहा कि जिन राजकीय और सहायता प्राप्त शिक्षकों की ड्यूूटी मूल्यांकन कार्य में लगी है। उसके बाद वह अनुपस्थित हैं। उन शिक्षकों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करते हुए वेतन रोका जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed