फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Married woman murdered in Mainpuri, body burnt in forest

UP: विवाहिता के सिर पर वार, फिर घोंटा गला...इसलिए जंगल में जलाई लाश; पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुला राज

Wed, 08 Oct 2025 06:30 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: अरुन पाराशर Updated Wed, 08 Oct 2025 06:30 PM IST
सार

मैनपुरी में विवाहिता की माैत के बाद शव का ससुरालियों ने जंगल में ले जाकर जला दिया था। मायका पक्ष ने हत्या का आरोप लगाया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चाैंकाने वाला खुलासा हुआ है।

विज्ञापन
Married woman murdered in Mainpuri, body burnt in forest
death demo - फोटो : iStock

विस्तार

मैनपुरी के थाना औंछा क्षेत्र के गांव नगला दया में एक अक्तूबर को विवाहिता पूजा की हत्या करने से पहले उसके सिर पर वार किया गया था, इसके बाद गला घोंट कर हत्या की गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ है। थाना पुलिस आरोपी ससुरालीजन की तलाश में दबिश दे रही है।
विज्ञापन


थाना किशनी क्षेत्र के गांव नगला दुली के रहने वाले अशोक कुमार ने पुत्री पूजा की शादी 4 मार्च 2024 को भूपेंद्र निवासी नगला दया औंछा के साथ की थी। एक अक्तूबर 2025 को उन्हें सूचना मिली कि पुत्री की हत्या कर दी गई है। जब तक वह लोग पुत्री की ससुराल पहुंचे, तब तक ससुरालीजन ने जंगल में ले जाकर शव को जला दिया था।
विज्ञापन


 

अशोक कुमार की तहरीर पर औंछा थाने में पति भूपेंद्र, जेठ गजेंद्र, सुरेंद्र, रविंद्र और ससुर रामप्रकाश, जेठानी नीरज के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह गला घोंटना बताया गया है, वहीं सिर पर वार करने से लगी चोट का भी जिक्र है। प्रभारी निरीक्षक छत्रपाल सिंह ने बताया कि आरोपियों की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही हैं।

ये भी पढ़ें-UP: यूपी पुलिस के दो सिपाही कैसे बन बैठे अपराधी, दो करोड़ की कराई लूट...पिता की शहादत के बाद पहनी थी वर्दी
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed