फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Many health centers closed, lying in AYUSH wing lock

कई स्वास्थ्य केंद्र बंद, आयुष विंग में पड़ा ताला

Tue, 13 Sep 2016 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी Updated Tue, 13 Sep 2016 11:25 PM IST
विज्ञापन
Many health centers closed, lying in AYUSH wing lock
ज्ञापन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
 राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ का छह सूत्रीय मांगों को लेकर सीएमओ कार्यालय परिसर में धरना जारी रहा। हड़ताल के चलते जिले की स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। हड़ताली कर्मचारियों ने जिला पंचायत प्रतिनिधि को ज्ञापन दिया है।
विज्ञापन


जिले की सभी बीपीएम यूनिट बंद हैं। ब्लाक स्तरीय स्वास्थ्य केंद्रों पर नियमित कर्मचारी काम कर रहे हैं। पूर्ण रूप से बंद इकाइयों में अरबन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र आगरा रोड, हिंदपुरम, भोगांव, महिला अस्पताल की एसएनसीयू, जिला अस्पताल की एनआरसी, एनओएचसी, एनसीडी क्लीनिक, एपटीसीपी क्लीनिक शामिल हैं। ग्रामीण क्षेत्र में गढ़िया छिनकौरा, रतनपुर बरा, भटानी, उरथान, जौराई, जसरऊ, अंगौथा, ईकरी पूरी तरह बंद हैं। जिला अस्पताल के आयुष विंग में ताला पड़ा हुआ है। 
विज्ञापन

बरनाहल पीएचसी की ओपीडी बंद है। ईसई खास, शहादतपुर, सलेमपुर, नगला घनी, सहन, भेंसरोली, चिलोंसा, नवीगंज, चिरावर पूरी तरह बंद हैं। हड़ताली कर्मचारियों का कहना है कि मांगें पूरी नहीं होने तक आंदोलन जारी रहेगा। इस मौके पर डॉ. शांतनु, अंकिता सिंह, सपना चौहान, रोहित नंदन, अंबुज मिश्रा, मुक्ता गुप्ता, पारस गुप्ता, पंकज पाठक, पंकज टिंगल, सुमन राजपूत, रजनी, योगेश, लक्ष्मी आदि मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

हड़ताली कर्मचारियों ने जिला पंचायत प्रतिनिधि अनुजेश प्रताप सिंह यादव को मांगों के संबंध में ज्ञापन दिया। नीमा संगठन के डॉ. चंद्रमोहन सक्सेना, बीके मिश्रा, धर्मेंद्र राजपूत, नितिन सिंह ने समर्थन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed