फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Manure, farmers planted denied jam

खाद न मिलने पर किसानों ने लगाया जाम

Fri, 30 Jan 2015 11:33 PM IST
ब्यराे, अमर उजाला मैनपुरी
ब्यराे, अमर उजाला मैनपुरी Updated Fri, 30 Jan 2015 11:33 PM IST
विज्ञापन
Manure, farmers planted denied jam
कुरावली में एफसीआई के गोदाम पर खाद न मिलने पर शुक्रवार को किसानों ने
विज्ञापन
प्रदर्शन किया। जीटी रोड पर जाम लगा दिया। जानकारी पर पहुंची थाना पुलिस ने किसानों को समझा कर जाम खुलवाया। कहा कि खाद वितरण के लिए उच्चाधिकारियों से बात की जाएगी।

शुक्रवार को कस्बा के गैलानाथ पुल के समीप स्थित एफसीआई के गोदाम पर सुबह से ही खाद लेने के लिए किसान पहुंचने लगे। केंद्र के इंचार्ज ने गोदाम ही नहीं खोला। अपराह्न तीन बजे के लगभग किसानों का आक्रोश भड़क गया। एक सैकड़ा से अधिक किसानों ने गोदाम के बाहर प्रदर्शन किया। बाद में जीटी रोड पर जाम लगा दिया। आधा घंटे तक जाम की जानकारी मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने किसानों को समझाकर जाम खुलवाया।


किसान दलवीर सिंह का कहना था कि गोदाम से खाद की कालाबाजारी की जाती है। किसानों को खाद नहीं दी जाती। पिछले तीन दिनों से खाद लेने के लिए गोदाम आते हैं लेकिन उन्हें खाद नहीं दी जा रही। आराम सिंह का कहना था कि केंद्र के इंचार्ज अपने परिचितों को खाद दे देते है। आम किसानों को परेशानी उठानी पड़ती है। प्रदर्शन करने वालों में किसान रामसनेही, उमेश, श्रीकृष्ण, किशनलाल, राजाराम, सुभाष चंद्र, अगन लाल, राजपाल, राजू, हरिओम, गिरीश, पुष्पेंद्र, महावीर आदि शामिल थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed