{"_id":"5906211b4f1c1b5a464414a6","slug":"manarega-mein-badhaen-mahilaon-kee-bhaageedaaree-raamakrpaal-sinh","type":"story","status":"publish","title_hn":"राम कृपाल यादव बोले मैनपुरी को सैफई खानदान से कराएं मुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राम कृपाल यादव बोले मैनपुरी को सैफई खानदान से कराएं मुक्त
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
Updated Sun, 30 Apr 2017 11:49 PM IST
विज्ञापन
बोलते केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्यमंत्री
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन में ज्यादा से ज्यादा समूहों का गठन किया जाए ताकि महिलाओं को समूहों से जोड़कर उन्हें आत्म निर्भर बनाया जा सके। मनरेगा में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाई जाए। शौचालय योजना की राशि सीधे लाभार्थी के खाते में भेजी जाए। यह निर्देश केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्यमंत्री ने विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में दिए।
रविवार को ट्रांजिस्ट हास्टल में विकास कार्यों की समीक्षा में केंद्रीय राज्य मंत्री राम कृपाल सिंह यादव ने शौचालय निर्माण की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताई। मनरेगा से प्राथमिकता पर तालाब खोदवाने, उनमें पानी भरवाने, गिरते जल स्तर को रोकने के लिए तालाबों का जीर्णोद्धार कराने को कहा। मनरेगा में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने को कहा। प्रधानमंत्री आवास योजना में 4427 के सापेक्ष 2801 पात्रों के पंजीकरण पर ही नाराजगी जताई। 30 जून तक कार्य पूर्ण होना है।
नवादा गांव की गलियों का भ्रमण कर आबादी के ऊपर से निकली एचटी लाइन के तारों को हटवाने, नालियों की सफाई कराने, शौचालयों का निर्माण कराने, कोटेदार के खिलाफ शिकायतों पर कार्रवाई करने को कहा। गांव में बिक रही अवैध शराब पर रोक लगाने को कहा। डीएम यशवंत राव, सीडीओ विजय कुमार गुप्ता, एसडीएम सदर अमित सिंह, डीडीओ जेएन कुरील, पीडी के.के वैश्य, अधिशासी अभियंता विद्युत एके पांडेय, लोक निर्माण अनिल कुमार, आरईएस सरोज वर्मा, विधायक भोगांव राम नरेश अग्निहोत्री, पूर्व विधायक अशोक चौहान आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
मैनपुरी को कराएं सैफई खानदान से मुक्त
मैनपुरी को अब यहां के लोग सैफई खानदान से मुक्त कराएं। सैफई खानदान ने कभी किसी के लिए कुछ नहीं किया है। सिर्फ लोगों को लूटा है। यही कार्य बसपा ने भी किया है। अब यहां के लोगों को चाहिए कि वे पूरे प्रदेश की तरह ही यहां भी भाजपा को मौका देना चाहिए। उक्त बातें केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्यमंत्री ने स्थानीय मैरिज होम में भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार सबका साथ सबका विकास पर विश्वास रखती है। पिछले 14 सालों से सपा और बसपा लोगों को लूट रही हैं। सपा सरकार में जो घोटाले हुए हैं उन सभी की जांच की जाएगी।
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार इस वर्ष को गरीब कल्याण वर्ष के रूप में मना रही है। इसलिए दो दर्जन से ज्यादा योजनाएं सिर्र्फ गरीबों को ध्यान में रखकर चलाई जा रही हैं। उन्होंने नोटबंदी के फायदे भी गिनाए। उन्होंने पत्रकारों के सवालों के जवाब में कहा कि केंद्र सरकार का स्वच्छता अभियान जारी रहेगा। जिलाध्यक्ष आलोक गुप्ता, विधायक रामनरेश अग्निहोत्री, शिवओंकार नाथ पचौरी, नरेंद्र सिंह राठौर, शिवदत्त भदौरिया, अरविंद तोमर, मंजूषा चौहान, अजयपाल सिंह चौहान, कलक्टर सिंह राजपूत, प्रदीप चौहान, सौरभ दुबे, गंधर्व सिंह चौहान आदि लोग मौजूद थे।