{"_id":"5880fc574f1c1b711befe311","slug":"mainpuri-team-won-the-match-in-the-pre-quarterfinal-match","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्री क्वार्टर मैच में मैनपुरी टीम ने जीता मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्री क्वार्टर मैच में मैनपुरी टीम ने जीता मैच
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
Updated Thu, 19 Jan 2017 11:22 PM IST
विज्ञापन
प्री क्वार्टर मैच में मैनपुरी टीम ने जीता मैच
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीएसएम महाविद्यालय में चल रही पांच दिवसीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में बुधवार रात्रि कुल आठ मैच खेले गए। इसमें मैनपुरी टीम ने बेवर को हराकर प्री क्वार्टर मैच जीता।
सर्वप्रथम बैडमिंटन प्रतियोगिता में पहला मैच सार्थक मैनपुरी और अभिषेक बेवर के मध्य खेला गया। दोनों ओर के खिलाड़ियों ने रोमांचक पारी खेलते हुए दर्शकों को उत्साहित कर दिया। सार्थक मैनपुरी ने दो राउंड में 21-13, 21-13 प्वाइंट से मैच जीता। इसके बाद सलिल दुबे और नीरज के मध्य खेले गए मैच में सलिल ने 21-10 से पारी जीती। विमल ने वैभव मैनपुरी को 21-6 तथा 21-2 से परास्त किया। प्रशांत मैनपुरी ने दो राउंड में गौरांग भोगांव को 21-14 तथा 21-16 से पराजित किया। कमेंट्री कमल प्रताप भदौरिया द्वारा की गई। खिलाड़ियों के अच्छे प्रदर्शन से देर रात्रि तक दर्शक मैच का आनंद उठाते रहे। आठ मैच खेले गए। आयोजक मनोज दुबे, राजीव दुबे, राजवेंद्र मिश्रा, फुरकान सिद्दकी, सुनील मिश्रा, श्रीशंकर दीक्षित मौजूद रहे।