फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   mainpuri news vaccination

Mainpuri News: टीकाकरण के बाद छात्र की तबीयत बिगड़ने का दावा

Wed, 09 Sep 2026 12:03 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
mainpuri news vaccination
भोगांव। मैनपुरी मार्ग स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय में 23 अगस्त को स्वास्थ्य टीम की ओर से चलाए गए टीकाकरण अभियान के बाद कक्षा 6 के छात्र अंकित (12) की तबीयत खराब होने का दावा उसके परिजनों ने किया है। परिवार का कहना है कि आर्थिक तंगी के कारण वे छात्र का बेहतर इलाज नहीं करा पा रहे हैं। वहीं, शिक्षा विभाग ने मामले की जांच का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

मोहल्ला भीमनगर निवासी संतकुमार का पुत्र अंकित मैनपुरी मार्ग स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय में कक्षा 6 का छात्र है। संतकुमार के अनुसार, 23 अगस्त को विद्यालय में स्वास्थ्य टीम ने टीकाकरण किया था। अंकित ने टीका लगवाने से इनकार किया था, फिर भी टीका लगा दिया गया। उनका आरोप है कि घर पहुंचने के बाद बेटे की तबीयत बिगड़ गई और उसके एक हाथ व पैर ने काम करना बंद कर दिया। निजी चिकित्सक से उपचार कराया, लेकिन राहत नहीं मिली। शिकायत करने पर परिजनों का कहना है कि शिक्षकों ने उन्हें भगा दिया।
विज्ञापन

संतकुमार मजदूरी कर परिवार चलाते हैं। उनका कहना है कि आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण वे बेटे का उचित इलाज नहीं करा पा रहे हैं। इस मामले में खंड शिक्षा अधिकारी सर्वेश सिंह यादव ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed