फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   mainpuri news virbal diwas exibition

Mainpuri News: वीरबाल दिवस पर भाजपा कार्यालय पर लगी प्रदर्शनी

Fri, 26 Dec 2025 11:53 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 26 Dec 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
mainpuri news virbal diwas exibition
मैनपुरी। भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर वीरबाल दिवस के अवसर पर गोष्ठी आयोजित की गई। गोष्ठी की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष ममता राजपूत ने की। मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री जयवीर सिंह ने भाग लिया। अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर मैनपुरी विधानसभा का सम्मेलन भी आयोजित किया गया। सम्मेलन को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि भारतीय राजनीति को नई दिशा देने का काम देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने किया। सभी लोगों को अटल जी को अपना आदर्श मानकर राजनीति करनी चाहिए, जब लोकसभा में बहुमत के लिये एक सीट कम पड़ी तो अटलजी ने सत्ता को ठुकरा दिया। अटल जी जब देश के प्रधानमंत्री थे तो नये-नये कीर्तिमान स्थापित किए। अब देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अटल जी को अपना आदर्श मानकर काम कर रहे है। इस दौरान विशिष्ट अतिथि क्षेत्रीय कार्यसमिति के सदस्य अनिल भारद्वाज ने कहा बाबा जोरावर सिंह ने बाबा फतेहसिंह की रक्षा के लिये सर्वोच्च बलिदान दे दिया। उन्होंने अटलजी के जीवन पर भी प्रकाश डाला।
विज्ञापन

जिला अध्यक्ष ममता राजपूत ने कहा जबसे देश के प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी बने हैं, तबसे 26 दिसंबर को हम लोग वीरबाल दिवस के रूप में मना रहे हैं। इस अवसर पर क्षेत्रीय उपाध्यक्ष आलोक गुप्ता, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह चौहान, शिवदत्त भदौरिया, अनुजेश यादव, भल्लू चौहान, सतपाल यादव, उदय चौहान, शुभम जाटव, अनूप मिश्रा मौजूद रहे। कार्यक्रम संयोजक अनूप मिश्रा ने सभी का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed