फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   mainpuri news twin murder

Mainpuri News: घर में सो रहे दंपती की गोली मारकर हत्या, लूटपाट

Wed, 28 Jan 2026 01:09 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jan 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
mainpuri news twin murder
फोटो24 मृतक महेश शाक्य का फाइल फोटो
बरनाहल। गांव फूलापुर में सोमवार रात एक दंपती की सोते समय गोली मारकर हत्या कर दी गई। 18 फरवरी को दंपती के छोटे बेटे की शादी होनी थी। वारदात के समय घर में महेश चंद्र शाक्य (52) और उनकी पत्नी अनीता देवी (49) अकेले थे।मंगलवार सुबह जानकारी होने पर गांव में सनसनी फैल गई। पुलिस घर के अंदर पहुंची तो सारा सामान बिखरा पड़ा था। मृतक दंपती के बड़े बेटे ललित ने हत्या के साथ लूटपाट का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। आरोप है कि लुटेरे भाई की शादी के लिए बनवाए गए गहने और नकदी ले गए हैं। ग्रामीण गणेश प्रसाद साहा ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। सूचना पर डीआईजी शैलेश पांडेय ने आगरा से गांव पहुंचकर एसपी गणेश प्रसाद साहा से जानकारी ली। फोरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य एकत्र किए और खोजी कुत्तों ने सुराग तलाशे। पुलिस प्रथमदृष्टया चोरी या लूट के दाैरान हत्या की आशंका जता रही है। अन्य पहलुओं पर भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन

बरनाहल थाना क्षेत्र के गांव फूलापुर निवासी महेश चंद्र शाक्य खेती-बाड़ी करते थे। उनके दोनों बेटे ललित और अंकित दिल्ली में टैक्सी चलाते हैं। बेटी आरती की शादी सात वर्ष पहले हो गई थी। ऐसे में महेश पत्नी अनीता देवी के साथ घर में अकेले ही रहते थे। छोटे बेटे अंकित की शादी तय हो चुकी थी और 18 फरवरी को बरात जानी थी।
विज्ञापन

सोमवार रात अज्ञात बदमाशों ने चारपाई पर सो रहे महेश और दूसरे कमरे में तख्त पर सो रहीं अनीता की गोली मारकर हत्या कर दी और घर में लूट की वारदात को भी अंजाम दिया। मंगलवार सुबह घर से कोई बाहर नहीं आया तो महेश के भाई ने अंदर जाकर देखा। अंदर भाई और भाभी के लहूलुहान शव देख चीख निकल गई। दंपती की हत्या की जानकारी होने के बाद सनसनी फैल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोहरे हत्याकांड की सूचना पर एसपी ग्रामीण राहुल मिठास, सीओ करहल अजय सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई। हत्या और शादी वाले घर से लूट की बात सामने आई। डीआईजी ने परिजन को हत्याकांड का जल्द खुलासा किए जाने का भरोसा दिलाया, तीन टीमें खुलासे के प्रयास में जुटी हैं।
-----
एक माह पहले भी हुई थी घर में चोरी की कोशिश
माता-पिता की हत्या की खबर सुनकर गांव पहुंचे महेश के बड़े पुत्र ललित ने बताया कि छोटे भाई अंकित की शादी के लिए जेवर बनवाए गए थे, जो घर में बेड के अंदर रखे थे। कुछ नकदी भी थी। माता-पिता की हत्या करने के साथ ही लूट भी की गई है। बताया कि पहले भी घर में चोरी की कोशिशें हो चुकी हैं। एक माह पहले भी चोरी की कोशिश की गई थी। मगर, बदमाश कामयाब नहीं हो सके थे।

-------------

गांव फूलापुर में दंपती की गोली मारकर हत्या की घटना सामने आई है। चोरी, लूट आदि के सभी पहलुओं पर पुलिस गहनता से जांच कर रही है। तीन टीमों को खुलासे के लिए लगाया गया है। जल्द ही पुलिस खुलासा करेगी।
- गणेश प्रसाद साहा, एसपी मैनपुरी

फोटो24 मृतक महेश शाक्य का फाइल फोटो

फोटो24 मृतक महेश शाक्य का फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed