मैनपुरी। ताइक्वांडो एसोसिएशन के तत्वावधान में नगर के गोल्डमाइन ताइक्वांडो अकेडमी में बेल्ट प्रमोशन टेस्ट का आयोजन हुआ। इसमें नगर के 60 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। 51 खिलाड़ी प्रमोट किए गए।
मैनपुरी ताइक्वांडो एसोसिएशन के सचिव योगेश कुमार माथुर ने बताया कि जितेश राजपूत, धैर्य प्रताप, आयुष पाल, रिचा राजपूत, तनिष्ठा चौधरी, आइरा, समर्थ चौहान, कृतिका, आदित्य नंदन, अनुभवी, मान्या चौहान, अथर्व जीत सिंह, आदित्य जीत सिंह, देव यादव, कात्या यादव, अहाना सिंह, वान्या मिश्रा, शिवानी मिश्रा, अभिनव पाल, देव पाल और गौरी को यलो बेल्ट प्राप्त हुई। रियांश कुमार, अतेंद्र कुमार, मधुर पाल, उन्नति, आयुष यादव, विनायक पांडेय, पुष्कर राज सोनी, सौम्या यादव, अनुराग, श्रेयस शाक्य, अलीशा हाशमी, तान्या सिंह को ग्रीन बेल्ट प्राप्त हुई। राज खटीक, जानवी मिश्रा, आइरा खान, अदिति मिश्रा, नव्या चौहान, आरोही अरहत सिंह और वीर सिंह को ग्रीन वन बेल्ट प्राप्त हुई। वशिष्ठ, अयाना जुल्फिकार, अद्विका शर्मा, अग्रिम बंसल, नव्या कुमारी और अभिषेक को ब्लू बेल्ट प्राप्त हुई। साथ ही सानिध्य चौहान, आर्यन, अनुष्का यादव, और अर्पिता पाठक को ब्लू वन बेल्ट प्राप्त हुई। बेल्ट प्रमोशन टेस्ट में खिलाड़ियों के द्वारा फट्टा ब्रेकिंग चाकू से अचानक किए हमले से बचाव, पंच और आधुनिक प्रकार की किकों का प्रदर्शन किया और कई आत्मरक्षा के गुण दिखाए।