फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   mainpuri news swami vivekanand

Mainpuri News: स्वामी विवेकानंद के जीवन से प्रेरणा लें युवा

Mon, 12 Jan 2026 02:17 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jan 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
mainpuri news swami vivekanand
फोटो 31 स्वामी विवेकानंद के जीवन पर प्रकाश डालते प्रदीप चौहान। स्रोत आयोजक
मैनपुरी। नगर के मोहल्ला बागवान में स्वामी विवेकानंद की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष प्रदीप चौहान ने विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित किया। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद के जीवन से युवाओं को प्रेरणा लेने की जरूरत है। उन्होंने स्वामी विवेकानंद के जीवन से जुड़ी घटनाओं पर उनके शिकागो जाने और वहां भारत की छाप छोड़ने की भी बात कही। डॉ. चंद्रमोहन सक्सेना ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने युवाओं को बहुत प्रेरित किया और कहा कि अपने लक्ष्य को जब तक प्राप्त न कर लो तब तक रुको मत, राज्यपाल पुरस्कार प्राप्त अध्यापक प्रमोद कठेरिया ने कहा कि स्वामी विवेकानंद युवाओं के प्रेरणाश्रोत थे। डॉ. अरविंद जनार्दन ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने कहा था कि आज के युवाओं के लिए समय बहुत महत्वपूर्ण है। अपने समय को पहचानों क्योंकि गया हुआ समय कभी वापस नहीं आता, इसलिए अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए समय को खराब नहीं करना चाहिए।
विज्ञापन

इस अवसर पर महेंद्र भटनागर, संजीव सक्सेना, खुन्नू यादव, रमेश चंद्र जोहरी, दीपक सक्सेना, अंकुर राठौर, ऋषभ वर्मा, जगदीष कठेरिया, ईशू सक्सेना आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed