फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   mainpuri news student abduct police encounter

Mainpuri News: फर्रुखाबाद के अपह्त एमबीए के छात्र को पुलिस ने मुठभेड़ में मुक्त कराया

Sun, 18 Jan 2026 11:44 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jan 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
mainpuri news student abduct police encounter
फोटो11 नोएडा निवासी किशोर का अपहरण करने वाले आरोपी। संवाद
किशनी। फर्रुखाबाद के रहने वाले एक एमबीए के छात्र का 16 जनवरी की रात थार सवार तीन बदमाशों ने नोएडा से अपहरण कर लिया, उसे गाड़ी में घुमाते रहे और परिजन से पांच लाख रुपये की फिरौती मांगी। शनिवार रात किशनी पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान अपह्त को मुक्त कराया, वहीं दो अपहरणकर्ता भी गिरफ्तार कर लिए। एक साथी चकमा देकर भाग गया। रविवार को एसपी सिटी ने प्रेसवार्ता कर कार्रवाई की जानकारी दी।
विज्ञापन


एसपी सिटी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि 16 जनवरी को नोएडा के जीरो पॉइंट पर खड़े एमबीए के छात्र 19 वर्षीय शिव सिंह निवासी न्यू इंदिरा कालोनी थाना कोतवाली जनपद फर्रुखाबाद को थार सवार तीन बदमाशों ने तमंचा और चाकू के बल पर अगवा कर लिया। अपहरण करने के बाद उसे पीटा गया और परिजन को फोन कर पांच लाख रुपये की फिरौती मांगी। शिव सिंह को आगरा, शिकोहाबाद, इटावा घुमाते रहे। शनिवार की रात किशनी पुलिस को सूचना मिली कि एक थार में नोएडा से अपहरण किया हुआ युवक है, वह थाना क्षेत्र में ही देखी गई है। इस सूचना पर थाना प्रभारी छत्रपाल सिंह ने टीम के साथ इटावा-बेवर रोड पर चेकिंग शुरू कर दी। रोडवेज बस स्टैंड के पास थार को रोकने का प्रयास किया तो अपहरणकर्ताओं ने फायरिंग कर दी। पुलिस ने भी फायर किए, गोली थार के टायरों में लगी। मुठभेड़ के दौरान भाग रहे दो अपहरणकर्ता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और अपह्त शिव सिंह को मुक्त कराया। अपहरणकर्ताओं का तीसरा साथी गाड़ी लेकर भाग गया।
विज्ञापन

पूछताछ करने पर अपहरणकर्ताओं ने अपने नाम अब्दुल रहमान और विनय उर्फ लल्ला भईया निवासी गांव कुम्हौल किशनी बताया। पुलिस को अपने तीसरे साथी का नाम भी बताया। पुलिस अब उसकी तलाश में जुटी है। अपहरणकर्ताओं के कब्जे से तमंचा कारतूस, चाकू आदि बरामद हुए। पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त थार को भी किशनी क्षेत्र से बरामद कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
अपह्त ने बताया कि चाकू और ब्लेड से काटा
अपहरणकर्ताओं के चंगुल से मुक्त होने के बाद एमबीए के छात्र शिव सिंह ने बताया कि अपहरण करने के बाद अपहरणकर्ताओं ने गाली-गलौज करते हुए उसे पीटा, परिजन का नंबर लिया। उससे जबरदस्ती फोन करवा कर पांच लाख रुपये की फिरौती की मांग करवाई। खुद भी परिजन को धमकाया।उसको चाकू और ब्लेड से काटा, तमंचा लगाकर जान से मार डालने की धमकी दी गई। उसके अकाउंट से करीब 1.36 लाख रुपये भी ले लिए।

------
दिल्ली में रहते थे दोनों अपहरणकर्ता
एमबीए छात्र के अपहरण के मामले में पुलिस मुठभेड़ में पकड़े गए गांव कुम्हौल किशनी निवासी अब्दुल के पिता जहारुददीन दिल्ली में रह कर प्राइवेट नौकरी करते हैं। करीब दो साल से अब्दुल भी दिल्ली में रह रहा था। पिता ने हाल में गांव में प्लॉट भी लिया है, वहीं दूसरे आरोपी विनय राशन डीलर का पुत्र है, वह भी दो साल से दिल्ली में रह कर प्राइवेट नौकरी कर रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि दोनों कभी कभी गांव आते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed