फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   mainpuri news sir list clain negligence

Mainpuri News: ग्राम पंचायत की मतदाता सूची में जोड़े फर्जी नाम

Wed, 11 Feb 2026 12:36 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 11 Feb 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
mainpuri news sir list clain negligence
बरनाहल। पंचायत चुनाव की मतदाता सूची के प्रकाशन में विकास खंड की ग्राम पंचायत नौरमई खरौआ में गड़बड़ी सामने आई है। सूची में मृतकों व नाबालिगों के नाम जोड़े गए हैं। दूसरी ग्राम पंचायत के नाम भी मतदाता सूची में दर्ज किए गए हैं। मतदाता सूची में 30 से अधिक अपात्रों के नाम शामिल किए गए हैं। सूची में नाबालिग अतिन कुमार पुत्र प्रेमनरायन आदि के नाम शामिल हैं। विद्यालय से मिले जन्मतिथि के अभिलेख से पूरे मामले की पोल खुली है। वहीं निर्मल चंद्र शाक्य पुत्र श्याम लाल, किरनदेवी पत्नी गोविंद, बलवीर सिंह पुत्र दीनदयाल, कमलेश देवी पत्नी भूपसिंह, जंगबहादुर पुत्र अतर सिंह, सत्यपाल पुत्र बाल किशन आदि को मृतक होने के बाद भी सूची में शामिल किया गया है। इसके अलावा मतदाता सूची में बाहरी लोगों के नाम फर्जी तरीके से जोड़े गए हैं। मतदाता सूची में हुई गड़बड़ी से ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। ग्रामीणों ने वोटर लिस्ट को सही कराने की मांग डीएम से की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed