फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   mainpuri news saras curcit

Mainpuri News: वैटलेंड मिलाकर बनेगा सारस सर्किट, पर्यटन मंत्री ने किया शिलान्यास

Sun, 28 Jun 2026 12:40 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jun 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
mainpuri news saras curcit
फोटो 22 कुसमरा के धामेश्वर धाम धमियापुर में परियोजनाओं का ​शिलान्यास करते पर्यटन मंत्री जयवीर स
कुसमरा। पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने जिले को सारस सर्किट का तोहफा दिया। सारस सर्किट के तहत चार करोड़ 81 लाख 17 हजार रुपये से सर्किट की स्थापना का कार्य किया जाएगा। इससे सारसों के संरक्षण के साथ ही पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। इसके साथ ही उन्होंने धामेश्वर धाम के जीर्णोद्धार का भी शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने सपा पर भी हमला किया।
विज्ञापन


जनपद की पहचान सारस पक्षियों के लिए भी है। पिछले वर्ष मैनपुरी में संरक्षण श्रेणी में शामिल सारस पक्षियों की गिनती करवाई गई। गिनती के दौरान सर्दियों में इनकी संख्या लगभग 3058 पाई गई थी। पर्यटन विभाग ने स्थानीय लोगों की डिमांड पर सारस पक्षियों के संरक्षण के लिए करहल क्षेत्र के वेटलेंडों को चुना है। सहन, कुर्रा, जरावन, किरथुआ, सौज और समान क्षेत्र के वेटलेंडों को मिलाकर सारस सर्किट की स्थापना करवाई जाएगी। इसके लिए 481.17 लाख रुपये के बजट को मंजूरी दी गई है। सारस के संरक्षण के लिए और पर्यटकाें को आकर्षित करने के लिए 4 करोड़ 81 लाख 17 हजार से इस सारस सर्किट की स्थापना का कार्य शुरू हुआ है। शनिवार को पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने स्थापना कार्य का शिलान्यास किया और लोगों को सारस सर्किट का तोहफा दिया। इसके साथ ही धार्मिक मंदिरों के जीर्णोद्धार के क्रम में उन्होंने धामेश्वर धाम पर होने वाले 2 करोड़ 64 लाख 34 हजार के विकास कार्यों का भी शिलान्यास किया।
विज्ञापन


उन्होंने लोगों को संबोधित करे हुए कहा कि सपा सरकार में मस्जिदों का कायाकल्प होता था। भाजपा सरकार मंदिरों का निर्माण करा रही है। मंदिरों का जीर्णोद्धार करा रही है। करोड़ों रुपये से मंदिरों का कायाकल्प हो रहा है। सपा सरकार में शिलान्यास पट्टिकाएं तो लगती थीं लेकिन काम नहीं होते थे। भाजपा सरकार में शिलान्यास के साथ ही उद्घाटन की तारीख तय हो जाती है। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के आत्मनिर्भर भारत की कल्पना की ओर देश कदम बढ़ा रहा है। अब मंदिरों का कायाकल्प हो रहा है। यह नए भारत का संकल्प है। बताया कि जनपद में अब नाममात्र के ही स्थान रह गए होंगे, जहां पर्यटन विभाग का रुपया न लगा हो। बताया कि विकास भवन के नजदीक ऐसा आडिटोरियम सरकार बनवा रही है जिसे लोग याद रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


भोगांव विधायक रामनरेश अग्निहोत्री ने कहा कि भाजपा की डबल इंजन की सरकार ही यह विकास करा सकती है। भोगांव विधानसभा के अंतिम गांव धमियांपुर में विकास के लिए सरकार ने अपना मुंह खोल दिया है। सड़क, अंत्येष्टि स्थल निर्माण हो रहे हैं। लाइटें लगवाई जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed