फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   mainpuri news sahibjade martyr

Mainpuri News: दीप जलाकर वीर साहिबजादों की शहादत को किया नमन

Sun, 28 Dec 2025 12:52 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 28 Dec 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
mainpuri news sahibjade martyr
फोटो 33 शहर के श्री गुरुद्वारा साहिब में दीप प्रज्जवलित करतीं सिख समाज की महिलाएं। स्रोत आयोजक
मैनपुरी। शहर के पंजाबी कॉलोनी स्थित श्री गुरुद्वारा साहिब में सफर-ए-शहादत कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। श्री गुरुद्वारा में सिख समाज की महिलाओं ने निशान साहिब के समक्ष दीप जलाकर वीर साहिबजादों को श्रद्धांजलि दी। विशेष दीवान सजाकर शबद-कीर्तन हुए। अमृतसर से आए धर्म प्रचार कमेटी के प्रमुख मंजीत सिंह ने अरदास कराई।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि ठंडे बुर्ज में कैद माता गुजरी ने दोनों साहिबजादों को बेहद प्यार से तैयार कर वजीर खान की कचहरी में भेजा। वजीर खान ने साहिबजादों को धर्म परिवर्तन करने को कहा, लेकिन साहिबजादों ने मना कर दिया। इस बार से नाराज साहिबजादों ने साहिबजादों को दीवार में चुनवा दिया।
विज्ञापन

इस दौरान भाजपा बृज क्षेत्र उपाध्यक्ष आलोक गुप्ता, ब्लॉक प्रमुख मनेश चौहान, भाजपा जिलाध्यक्ष ममता राजपूत, राजेश अरोरा, नरेंद्र कालरा, हरदीप सिंह, इंदरपाल सिंह, नाहर सिंह, दविंदर सिंह, कुलदीप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed